Sunday, October 11, 2026
Home Crime प्रह्लाद नगर और शालीमार नगर में लोगों ने संदिग्धों को पकडक़र किया...

प्रह्लाद नगर और शालीमार नगर में लोगों ने संदिग्धों को पकडक़र किया पुलिस के हवाले

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। गत रात्रि 8 अगस्त को मोहल्ला प्रह्लाद नगर में लोगों ने एक संदिग्ध को पकडक़र पहले उसकी धुनाई की और फिर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। युवक का कहना था कि वह चिंतपूर्णी गया था और उसे रास्ता भूल गया, जिसके चलते वह यहां आ गया।

Advertisements

जानकारी अनुसार शहर में बढ़ रही चोरी की घटनाओं के चलते पार्षद निपुण शर्मा की देखरेख में मोहल्ला प्रह्लाद नगर में ठीकरी पहरा लगाया जा रहा है। गत रात्रि ठीकरी पहरा दे रहे लोगों ने एक संदिग्ध युवक को देखा और उसकी तलाशी लेने पर उसके पास से एक पेचकस व कुछ अन्य संदिग्ध सामान मिला। इस पर वे भडक़ उठे और उन्होंने उसकी धुनाई करके पुलिस के हवाले कर दिया।

इसी प्रकार शालीमार नगर में हुई चोरियों से सकते में आए लोगों द्वारा काफी सतर्कता बरती जा रही है तथा इसी सतर्कता के चलते शुक्रवार को लोगों ने एक युवक को सी.सी.टी.वी. फुटेज के आधार पर पहचाना और उसे पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। जानकारी अनुसार शालीमार नगर में हुई चोरी की सी.सी.टी.वी. फुटेज वायरल हुई थी, जिसे लोगों ने देखा था और उसमें चोरी के आरोपी को देख लोग उसे खोजने में लगे थे। आज 9 अगस्त को एक युवक दुकान से बीड़ी खरीदने आया और जब वह दुकान पर आया तो दुकानदार ने उसे पहचान लिया व लोगों को बताया। इस बात का पता चलते ही लोगों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस को सूचना देकर उसे पुलिस के हवाले किया। पुलिस उसे पकडक़र अपनेसाथ ले आई। पुलिस के अनुसार पकड़ा गया युवक नशे की हालत में था तथा उसे अस्पताल ले जाया गया था। जहां से उसे अमृतसर रैफर कर दिया था। पुलिस ने बताया कि उन्होंने युवक को उसके परिजनों के हवाले कर दिया तथा मामले की जांच प्रारंभ कर दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here