Sunday, November 1, 2026
Home Chandigarh पीएसआईडीसी के बोर्ड ऑफ डायरैक्टरज़ ने विभिन्न स्कीमों की प्रगति का लिया...

पीएसआईडीसी के बोर्ड ऑफ डायरैक्टरज़ ने विभिन्न स्कीमों की प्रगति का लिया जायजा

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़): पंजाब राज्य औद्योगिक विकास कारपोरेशन लिमटिड के मुख्यालय, चंडीगढ़ में कृष्ण कुमार बावा की अध्यक्षता अधीन पीएसआईडीसी के बोर्ड ऑफ डायरैक्टर की मीटिंग हुई। मीटिंग के दौरान, जिसमें सीनियर वाइस-चेयरमैन, श्री विनय महाजन, वाइस-चेयरमैन श्री वजीर सिंह लाली, मैनेजिंग डायरैक्टर श्री सिबिन सी, आईएएस और डायरैक्टर श्री शिवरिन्दर उप्पल, श्री राजेश घारू, श्री बलजिन्दर सिंह जंडू, लेखा कम कानूनी सलाहकार श्री एसके अहूजा और कंपनी के सचिव श्रीमती सुकृती सैनी मौजूद थे, श्री बावा ने कहा कि पीएसआईडीसी ने 2020-21 के दौरान बाँड धारकों के साथ वन टाईम सेटलमेंट (ओटीएस) की है जिसके अंतर्गत 12.05 करोड़ रुपए में देनदारी का निपटारा किया गया जिससे 7.54 करोड़ रुपए (लगभग) ब्याज की बचत हुई। कारपोरेशन ने साल 2020-21 के दौरान लोन /इक्विटी से 4.76 करोड़ रूपये की रिकवरी भी की है जिसमें इक्विटी 2018 के लिए ओटीएस नीति के अंतर्गत 0.50 करोड़ रुपए की रिकवरी भी शामिल है।

Advertisements


श्री बावा ने बोर्ड के सदस्यों को आगे बताया कि मुख्यमंत्री, पंजाब को एक पत्र के द्वारा वन -टाईम सेटलमेंट (ओटीएस) नीति को लागू करने के लिए मंजूरी देने की विनती की गई है, जोकि प्रमोटेड और कर्ज़ लेने वाली कंपनियों के उद्यमियों को कोरपोरेशन के साथ अपने बकाए के निपटारे का मौका देगी। बोर्ड की मीटिंग के बाद, श्री बावा कोरपोरेशन के अन्य डायरेक्टरों के साथ उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के प्रमुख सचिव श्री हुसन लाल के कार्यालय भी गए जहाँ उन्होंने पंजाब राज्य में उद्योगों के विकास संबंधी संक्षिप्त चर्चा की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here