Friday, October 23, 2026
Home Chandigarh विजीलैंस ब्यूरो द्वारा 6000 रुपए की रिश्वत लेता एएसआई काबू

विजीलैंस ब्यूरो द्वारा 6000 रुपए की रिश्वत लेता एएसआई काबू

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के विरुद्ध शुरु की मुहिम के दौरान मंगलवार को थाना लहरा सिटी, ज़िला संगरूर में तैनात एक सहायक सब इंस्पेक्टर ( ए. एस. आई) राजविन्दर सिंह को 6000 रुपए की रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों काबू किया है। इस सम्बन्धी जानकारी देते हुये राज्य विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उपरोक्त मुलजिम को लहरा शहर के निवासी अनूप सिंह द्वारा दर्ज करवाई गई शिकायत के आधार पर गिरफ़्तार किया गया है। 

Advertisements

उन्होंने आगे बताया कि शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो को संपर्क करके बताया है कि उसकी रिश्तेदार परविन्दर देवी गाँव गागा में किराये पर रह रही थी। उसने अपने मकान मालिक राकेश जिन्दल के विरुद्ध के दुर्व्यवहार के खि़लाफ़ थाना लहरा सिटी में शिकायत दर्ज करवाई थी। उक्त मुलजिम एएसआई उसकी बात नहीं सुन रहा था और इस दौरान मकान मालिक ने घर के उस हिस्से को ताला लगा दिया जहाँ उसका समान पड़ा था। 

शिकायतकर्ता ने आगे दोष लगाया कि जब उक्त ए. एस. आई. के पास पहुँच की तो उसने किरायेदार परविन्दर देवी को किराये की रिहायश से उसका समान उठवाने के बदले 8000 रुपए रिश्वत की माँग की। शिकायतकर्ता ने आगे बताया कि उक्त पुलिस मुलाज़ीम पहले ही उससे 2000 रुपए ले चुका है और दूसरी किश्त में 6000 रुपए रिश्वत लेने के लिए सहमत हो गया है। 

प्रवक्ता ने आगे बताया कि इस शिकायत की प्राथमिक पड़ताल के उपरांत विजीलैंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछा कर एएसआई राजविन्दर सिंह को दो सरकारी गवाहों की हाज़िरी में शिकायतकर्ता से 6000 रुपए की रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों काबू कर लिया।इस सम्बन्धी विजीलैंस ब्यूरो के थाना पटियाला रेंज में भ्रष्टाचार रोकथाम कानून के अंतर्गत केस दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि मुलजिमों को कल अदालत में पेश किया जायेगा और इस मामले की आगे जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here