Sunday, October 25, 2026
Home Himachal बुजुर्गों को बांटे ग्रीटिंग कार्ड, सुखद एवं स्वस्थ जीवन की कामना की

बुजुर्गों को बांटे ग्रीटिंग कार्ड, सुखद एवं स्वस्थ जीवन की कामना की

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा । वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान में आयोजित किए जा रहे सेवा सप्ताह का तीसरा दिन रविवार को सेवा संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया। इस उपलक्ष्य पर डाॅ. राधाकृष्णन राजकीय मेडिकल कालेज अस्पताल हमीरपुर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ नागरिकों के स्वस्थ जीवन के लिए उन्हें शुभकामनाएं दी गईं तथा उन्हें बच्चों द्वारा तैयार किए गए ग्रीटिंग कार्ड भी भेंट किए गए। कार्यक्रम में उपस्थित युवाओं और अन्य लोगों को बुजुर्गों के सम्मान और सेवा की शपथ दिलाई गई। इस मौके पर जिला रेडक्राॅस सोसाइटी ने वरिष्ठ नागरिकों को जूस और फल बांटे तथा सीनियर सिटीजन काउंसिल की ओर से अस्पताल में खाना भी बांटा गया। इस कार्यक्रम में बाल विकास परियोजना अधिकारी बलवीर सिंह बिरला, जिला रेडक्राॅस सोसाइटी के महासचिव लवकेश शर्मा, पंचायतीराज की जिला संयोजक उषा बिरला और स्वयंसेवी संस्था पहचान की चेतना के अलावा स्वास्थ्य विभाग, मेडिकल कालेज, महिला एवं बाल विकास विभाग, सूचना एवं प्रसारण विभाग के अधिकारी, आईआरसीए हमीरपुर, हीरानगर-कृष्णानगर वेलफेयर सोसाइटी और अन्य स्वयंसेवी संस्थाओं के पदाधिकारी भी उपस्थित थे।

Advertisements

  इसी तरह गांव मुठाण के वृद्धाश्रम, गांव कोट और जिले के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्र पर भी सेवा संकल्प दिवस मनाया गया, जिनमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने बुजुर्गों को बच्चों द्वारा तैयार किए गए ग्रीटिंग कार्ड प्रदान किए। तहसील कल्याण अधिकारी गीता मरवाहा ने बताया कि सेवा सप्ताह का चैथा दिन 20 सितंबर को आशीर्वाद दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इसमें बुजुर्गों के साथ सेल्फी फोटो लिए जाएंगे तथा इन्हें सोशल मीडिया पर डाला जाएगा। गीता मरवाहा ने युवाओं से आग्रह किया है कि वे घर के बुजुर्गों के साथ सेल्फी खींचकर ई-मेल पर भेजें तथा सोशल मीडिया पर अपलोड करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here