लोक इंसाफ पार्टी के कार्यकर्ताओं और दुष्कर्म पीड़िता के बीच हाथापाई

लुधियाना (द स्टैलर न्यूज़)। लुधियाना शहर में चुनाव प्रचार पर आए सुखबीर सिंह बादल को चूडिय़ां देने जा रहे लोक इंसाफ पार्टी कार्यकर्ताओं और दुष्कर्म पीडि़ता के बीच हाथापाई हुई है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए लोक इंसाफ पार्टी के कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं घटनाक्रम के दौरान माहौल तनावपूर्ण बना रहा। लोक इंसाफ पार्टी के अध्यक्ष और हलका आत्म नगर से विधायक सिमरजीत सिंह बैंस के खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत देने वाली एक महिला ने शिकायत वापस ले ली थी। महिला का आरोप है कि कांग्रेस नेता के जानकार और शिअद नेता व आत्म नगर से प्रत्याशी हरीश राय ढांडा की तरफ से उससे शिकायत दिलवाई गई थी। इसलिए लोक इंसाफ पार्टी नेता सनी कैंथ की अगुवाई में दर्जन भर महिलाएं और अन्य कार्यकर्ता सचिवालय पहुंचे और पैदल मार्च करके एंबेसी होटल की तरफ चल पड़े, यहां सुखबीर सिंह बादल ने आना था। उन्हें रास्ते में ही भाई बाला चौक में रोक लिया गया और लोइपा कार्यकर्तओं ने वहीं पर सुखबीर बादल का पुतला फूंका और चूडिय़ां भी उसी में जला दीं। तभी बैंस के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाने वाली अन्य महिला भी मौके पर पहुंची और नारेबाजी करनी शुरू कर दी।

Advertisements

भाई बाला चौक में सिमरजीत सिंह बैंस के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करवाने वाली महिला भी अपने बेटे के साथ पहुंच गई थी और वह नारेबाजी करने लगी थी। बाद में लोक इंसाफ पार्टी की कार्यकर्ता महिलाएं उसके साथ धक्कामुक्की करने लगीं। उनका कहना था कि वह बिना वजह विधायक बैंस पर आरोप लगा रही है। यही नहीं पार्टी कार्यकर्ताओं ने महिला और उसके बेटे को गालियां भी दी गईं। एक कार्यकर्ता ने तो महिला की तरफ पानी की बोतल भी फेंकी। कुछ ही समय बाद वहां यूथ अकाली दल बादल के कार्यकर्ता भी पहुंच गए और नारेबाजी शुरू कर दी। पुलिस लोक इंसाफ पार्टी के कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार करके ले गई ताकि माहौल शांत हो सके। विधायक सिमरजीत सिंह बैंस पर दो महिलाओं ने उनके साथ शारीरिक शोषण होने के आरोप लगाए थे। एक महिला की शिकायत पर पुलिस आपराधिक मामला दर्ज कर चुकी है और दूसरी महिला ने दो दिन पहले ही अपनी शिकायत वापस ले ली थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here