कारबाइन से चली गोली, हैड कांस्टेबल ठाकुर सिंह की मौत, पुलिस जांच में जुटी

Suicide-head-constable-Thakur-Singh-Mini-Sect-Hoshiarpur-Punjab.jpg

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। मिनी सचिवालय में आज 19 नवंबर को उस समय तनाव और दहशत की स्थिति उत्पन्न हो गई जब एस.एस.पी. कार्यालय एवं ख्जाना कार्यालय में तैनात गारद के इंचार्ज हैड कांस्टेबल ठाकुर सिंह ने संदिग्ध परिस्थितियों में अपनी ही कारबाइन से गोली मार कर आत्महत्या कर ली। गोली चलने की आवाज़ से पूरा मिनी सचिवालय एवं आसपास के इलाके के लोग कांप उठे और इलाके में एक तनाव एवं दहशत का माहौल व्याप्त हो गया। हालांकि रविवार होने के चलते पुलिस कार्यालय को छोड़ समस्त कार्यालय बंद थे, मगर गोली की एकाएक आवाज़ सुनकर सभी चौंक गए। पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच कर जांच शुरु कर दी है।

Advertisements

जानकारी अनुसार हैड कांस्टेबल ठाकुर सिंह पुत्र दर्शन सिंह निवासी गांव साहरी जोकि हैड कांस्टेबल के पद पर तैनात था और पुलिस क्वार्टर में रहता था। उसके परिजनों ने बताया कि उनके गांव की एक लडक़ी के साथ दुराचार हुआ था और उस केस में उसने उसका राजीनामा करवाया था। उनका कहना है कि उक्त लडक़ी को ठाकुर सिंह ने राजीनामा करवाते हुए 10 लाख लेकर दिए थे। मगर, उक्त लडक़ी ठाकुर सिंह को 30 लाख दिलवाने का जोर डाल रही थी। पता चला है कि आज भी वह लडक़ी इस मामले को लेकर ठाकुर सिंह के पास आई थी।

मगर, इसी दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में ठाकुर सिंह ने मिनी सचिवालय में अपनी कारबाइन से खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार मामले की जांच शुरु कर दी गई है और शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखा गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here