मुलाजिम नेता कुलवंत सैनी की माता धर्मकौर का निधन

Mata-Dharam-Kaur-mother-Kulwant-Saini-No-More-Jallowal-Khanoor-Hoshiarpur-Punjab.jpg

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब प्रदेश नगर पालिका कर्मचारी संगठन के महासचिव मुलाजिम नेता कुलवंत सिंह सैनी की माता धर्म कौर पत्नी ऊधम सिंह का 18 नवंबर दिन शनिवार को देर रात करीब 10 बजे निधन हो गया। उनकी उम्र 100 साल से अधिक थी।

Advertisements

माता धर्मकौर का आज 19 नवंबर को उनके गांव जल्लोवाल खनूर (हल्का चब्बेवाल) में किया गया। इस मौके पर धार्मिक, राजनीतिक और सामाजिक संगठनों के अलावा मुलाजिम यूनियनों से जुड़े प्रतिनिधियों ने कुलवंत सैनी के साथ दुख सांझा किया और नम आंखों से माता धर्मकौर को अंतिम विदाई दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here