Sunday, October 4, 2026
Home Hoshiarpur एसोसिएशन ने शहर के कौने-कौने में जाकर लोगों को किया नेत्रदान प्रति...

एसोसिएशन ने शहर के कौने-कौने में जाकर लोगों को किया नेत्रदान प्रति जागरूक

Eye-Donation-Campaign-in-Hoshiarpur

होशियारपुर,(द स्टैलर न्यूज़) रिपोर्ट- गुरजीत सोनू/अरविन्द शर्मा : नेत्रदान एसोसिएशन होशियारपुर द्वारा मनाए जा रहे 32वें नेत्रदान जागरूकता पखवाड़े के तहत संस्था की उपप्रधान प्रो. मिस रक्षा गुप्ता की अध्यक्षता संस्था की महिला मैंबरों द्वारा शहर के कौने-कौने में जाकर लोगों को नेत्रदान करने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर संतोष सैनी, गुरप्रीत सिंह भी उनके साथ थे। इस मौके कमेटी बाजार से मुहिम शुरू करके रेलवे मंडी, सुतैहरी रोड, रेलवे मंडी, बस स्टैंड होते हुए बसी ख्वाजू बाजार में समाप्त की। इस मुहिम में खास तौर पर मैडीसन की व अन्य दुकानों में दुकानदारों व ग्राहकों को नेत्रदान करने के लिए प्रेरित किया।

Advertisements

मुहिम में दुकानों पर नेत्रदान महादान के लिखे स्लोगन वाले सटिकर लगाए गए और इशतिहार भी बांटे। इस मुहिम बारे जानकारी देते हुए संस्था की उपप्रधान प्रो. मिस रक्षा गुप्ता द्वारा लोगों को यह भी बताया कि 32वें पखवाड़े का समापन समारोह 10 सितंबर 2017 सुबह 11 बजे माडल टाऊन क्लब होशियारपुर में किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में हलका विधायक सुंदर शाम अरोड़ा विशेष तौर पर उपस्थित होंगे। इस मौके नेत्रदानी परिवारों को भी सम्मानित किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here