Sunday, October 4, 2026
Home Hoshiarpur हादसे में दो युवक गंभीर घायल, तीसरा बाल-बाल बचा

हादसे में दो युवक गंभीर घायल, तीसरा बाल-बाल बचा

होशियारपुर/टांडा उड़मुड़(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: रिषीपाल। शुक्रवार 16 नवंबर शाम टांडा में हुए बिजली घर चौंक के पास सडक़ हादसे में मोटरसाईकिल सवार दो नौजवान गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी अनुसार हादसा सायं करीब साढे पांच बजे उस समय हुआ जब होशियारपुर की तरफ से टांडा जा रहे दो मोटरसाइकल सवार नौजवानों को फार्चूनर गाड़ी ने टक्कर मार दी।

Advertisements

जिसकी चपेट में आने से गंभीर रुप से घायल हुए युवकों जिनकी पहचान जतिंदर पुत्र भगवान दास व विजय पुत्र संतोख सिंह निवासी झावां को टांडा के सरकारी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया। जिसके उपरांत उन्हें सरकारी अस्पताल होशियारपुर में रैफर कर दिया गया है। हादसे के दौरान तीसरा युवक रणजीत बाल बाल बच गया। दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे दौरान गाड़ी का भी भारी नुक्सान हुआ है। पुलिस ने मौके पर पहुँच कर आगे की कार्रवाी शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here