Saturday, October 17, 2026
Home Crime झूठी आईडी बनाने के मामले में जालंधर का मोनीश सल्होत्रा नामजद

झूठी आईडी बनाने के मामले में जालंधर का मोनीश सल्होत्रा नामजद

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। थाना साईबर क्राइम होशियारपुर में विशाल गिल पुत्र बूटा राम निवासी मोहल्ला खानपुरी गेट नजदीक लाला वाला पीर मॉडल टाउन ने अज्ञात व्यक्तियों को खिलाफ जाली ई-मेल बनाकर तंग परेशान करने की शिकायत दर्ज करवाई थी। जिसके बाद पुलिस ने जांच में पाया कि वह ई-मेल मोनीश सल्होत्रा पुत्र हरिंदर सल्होत्रा निवासी जालंधर के नाम पर रजिस्टर है।

Advertisements

इस सबंधी विशाल ने बताया कि मोनीश जाली फेसबुक आईडी बनाकर उसकी (विशाल) की फोटो डालकर गलत पोस्ट करता था। जिस पर पुलिस ने मोनीश सलहोत्रा के खिलाफ मामला दर्ज किया था और अब पुलिस ने आरोपी को नामजद करके आगे की कार्यवाही शुरु कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here