Sunday, October 25, 2026
Home Chandigarh पंजाब राज्य कानूनी सेवाएं अथॉरिटी ने मुफ़्त कानूनी सहायता सम्बन्धी लघु फ़िल्म...

पंजाब राज्य कानूनी सेवाएं अथॉरिटी ने मुफ़्त कानूनी सहायता सम्बन्धी लघु फ़िल्म की जारी

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब राज्य कानूनी सेवाएं अथॉरिटी द्वारा माननीय चीफ़ जस्टिस की सरप्रस्ती अधीन पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट चंडीगढ़ में लगाई गई कानूनी जागरूकता प्रदर्शनी के दौरान लघु फ़िल्म लांच की गई है। यह फ़िल्म राज्य भर में राज्य की कानूनी सेवाओं द्वारा दी जा रही मुफ़्त कानूनी सहायता और सेवाओं के संकल्प पर आधारित है।

Advertisements

अथॉरिटी के मैंबर सचिव-कम-ज़िला और सैशन जज, एस.ए.एस.नगर श्री अरुण गुप्ता ने बताया कि “पैन इंडिया अवेयरनैस एंड आऊटरीच प्रोग्राम-आज़ादी का अमृत महोत्सव ( 2अक्तूबर से 14 नवंबर 2021) के अंतर्गत लगाई गई कानूनी जागरूकता प्रदर्शनी के दौरान लघु फ़िल्म को पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट के सभी माननीय जज साहिबान ने भी देखा और यह फ़िल्म हाई कोर्ट के बार रूमों और प्रतिक्षा वाले क्षेत्रों में भी चलाई गई। इस मौके पर जज, पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट और कार्यकारी चेयरमैन माननीय जस्टिस श्री अजय तिवाड़ी ने वीडियो कांफ्रेसिंग के द्वारा पंजाब राज्य के सभी न्यायिक अधिकारियों और विशेष तौर पर मुफ़्त सेवाएं देने वाले वकीलों को शुभकामनाएं दीं, जो इस पैन इंडिया जागरूकता मुहिम को राज्य भर में सफल बना रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here