देश-विरोधी ताकतों को ऑक्सीजन देने का काम करती है कांग्रेस: निपुण शर्मा

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी द्वारा लाल किला हिंसा मामले में आरोपी व्यक्तियों को प्रति व्यक्ति दो-दो लाख मुआवजा देने का एलान करने पर भाजपा ने कड़ा संज्ञान लिया है। जिला भाजपा अध्यक्ष निपुण शर्मा, जिला उपाध्यक्ष जिन्दू सैनी, जिला प्रवक्ता अनिल हंस, जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष राजा सैनी, जिला एससी मोर्चा महामंत्री चिंटू हंस, मंडल अध्यक्ष अमरजीत लाडी, राजकुमार आदि समेत भाजपा नेताओं ने पंजाब के मुख्यमंत्री चन्नी को घेरते हुए कहा कि देश की एकता अखंडता और सुरक्षा को ताक पर रख कर किसान आंदोलन को बदनाम करने वाली कांग्रेस का आज असली चेहरा इस घोषणा के बाद उजागर हो गया है।

Advertisements

जिलाध्यक्ष निपुण शर्मा ने मुख्यमंत्री चन्नी द्वारा लाल किला हिंसा आरोपियों को मुआवजा देने की घोषणा करने की बात को गलत करार दिया। उन्होंने मुख्यमंत्री चन्नी से सार्वजनिक सवाल किया कि ऐसा उन देशद्रोही आरोपियों ने क्या देशहित में काम कर दिया कि उन्हें मुआवजा दिया जा रहा है। ऐसी देशविरोधी हरकतों से देश के अन्नदाता का अक्स खराब कर केंद्र के खिलाफ खड़े करने के चक्कर में खालिस्तानियों ने अपना एजेन्डा तैयार किया था। इसका पर्दाफाश हो चुका है। पंजाब की अमन-शांति और आपसी भाईचारा खत्म कर ऐसे लोग अपना उल्लू सीधा करना चाहते हैं। भाजपा उनके घटिया मंसूबे कभी पूरे नहीं होने देगी।भाजपा नेताओं ने कहा कि पंजाब के टैक्स उपभोक्ताओं का पैसा पंजाब विरोधी लोगों को मुआवजा देने की पेशकश करने पर चन्नी सरकार ने पंजाबियों के सामने अपनी असली बात उजागर की है। भाजपा नेताओं ने कहा कि यह कोई संयोग नही है कि देशविरोधी ताकतों को ऑक्सीजन देने का काम कांग्रेस ने अब किया है, उनके डीएनए में ही भारत विरोधी कीटाणु है। इस मौके पर कृष्ण चौधरी, कर्ण मेहता, कमल कुमार सैनी आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here