श्री गुरु नानक देव जी ने समूची मानवता को रूहानियत का संदेश दिया: निपुण शर्मा

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाशोत्सव के पॉवन पर्व पर सिख संगतों द्वारा आयोजित नगर कीर्तन में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष निपुण शर्मा की अध्यक्षता में पुष्प वर्षा कर अभूतपूर्व स्वागत किया। इस मौके पर शर्मा ने देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि गुरु नानक देव जी के विचार समाज को सेवा भाव के लिए प्रेरित करते रहेंगे। उन्होंने समूची मानवता को रूहानियत का संदेश देते हुए सबको परमात्मा का नाम जपने को कहा।

Advertisements

उन्होंने कहा कि गुरु नानक जी के विचार हमें सदैव धर्म और राष्ट्रहित के मार्ग पर चलने की शक्ति प्रदान करते रहेंगे। शर्मा ने कहा कि आपकी शिक्षाएं हमें प्राणी मात्र के प्रति प्रेम, सेवा भाव एवं सद्भावना रखने हेतु प्रेरित करती है। इस मौके पर कमल चौधरी, मीनू सेठी, डॉ बिन्दुसार शुक्ला, सुरेश भाटिया, गोपी चंद कपूर, सुधीर शर्मा, जिन्दू सैनी, कृष्ण अरोड़ा, कमल वर्मा, सुरिंदर कौर, सुनीता, रजनी सैनी, अश्वनी गैंद, महिंदर पाल धीमान, संजू अरोड़ा, अशोक कुमार शोकी, राजा सैनी, परविंदर सिंह, निर्मल सिंह, कर्ण मेहता आदि ने गुरु चरणों में हाज़िरी लगाई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here