भाजपा में हर कार्यकर्ता को दिया जाता है पूरा सम्मान: धर्मपाल महाजन

कपूरथला (द स्टैलर न्यूज़) रिपोर्ट: गौरव मढिय़ा। खेती कानून वापस लेने की घोषणा के बाद भारतीय जनता पार्टी ने पंजाब विधान सभा चुनावों में अपनी मजबूत स्थिति बनाने पर काम शुरू कर दिया है। पंजाब में खेती कानून वापस लेने की घोषणा के बाद पंजाब भाजपा का कुनबा बढ़ रहा है। बहुजन समाज पार्टी के कई नेताओं ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। यहां एक होटल में भाजपा एससी मोर्चा के जि़ला उपप्रधान सुखजिंदर सिंह की तमाम कोशिशों सदका बसपा के जि़ला उपप्रधान कश्मीर सिंह, जसवीर सिंह जस्सी ने भाजपा के मंडल प्रधान धर्मपाल महाजन की मजूदगी में कमल का दमन थाम लिया। कार्यक्रम के दौरान मंडल प्रधान धर्मपाल महाजन ने शामिल हुए लोगों को सिरोपा डाल कर स्वागत किया। धर्मपाल महाजन ने कहा कि भाजपा में हर कार्यकर्ता को पूरा सम्मान दिया जाता है और भाजपा में शामिल होने वाले सभी नए सदस्यों को पूरा सम्मान मिलेगा।

Advertisements

महाजन ने कहा कि यह सभी जनता के बीच रहने वाले लोग हैं और अपने-अपने इलाके की मुश्किलों से भली-भांति परिचित हैं। उनके भाजपा में शामिल होने से पार्टी को बल मिलेगा और विधानसभा चुनाव में भाजपा को बढ़त मिलेगी। भाजपा प्रदेश कार्यकारणी के सदस्य शाम सुंदर अग्रवाल, जि़ला महामंत्री जगदीश शर्मा, भाजपा एनजीओ सेल के जि़ला प्रधान राजेश मनन, एससी मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता कपूरचंद थापर, सीनियर भाजपा नेता साब सिंह दिलों सुल्तानपुर लोधी, लक्की सरपंच, सोनू भुलाना, सुखविंदर सिंह, अश्वनी तुली, अशोक माहला आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here