Tuesday, October 20, 2026
Home Jammu & Kashmir राजौरी में आतंकी चेतावनी-आतंकी पोस्टर मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज...

राजौरी में आतंकी चेतावनी-आतंकी पोस्टर मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच की शुरू

जम्मू/राजौरी (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: अनिल भारद्वाज। राजौरी जिले के थन्नामंडी क्षेत्र में फिर से आतंकी संगठनों की हलचल दिखाई दे रही है। क्षेत्र के गांव में आतंकियों ने दो पोस्टर चिपका कर सुरक्षाबलों पर हमले की चेतावनी दी। लोगों में भी काफी ख़ौफ़ देखने को मिल रहा है। कुछ लोग इस क्षेत्र की सडक़ों पर चलने से कतरा रहे हैं। बतादें कि नियंत्रण रेखा के साथ लगता राजौरी जिला आतंक का केंद्र रहा है। हालांकि कई वर्षो पूर्व यहां से आतंक का पूरी तरह सफाया कर दिया गया था। अब पाकिस्तान फिर से राजौरी और पुंछ में आतंकवाद के पुनर्जीवन की साजिश रचता रहता है। यही वजह है यह क्षेत्र अभी भी नियंत्रण रेखा से घुसपैठ का प्रमुख रूट बना हुआ है। कई प्रयास पिछले दिनों में भी हुए हैं। पुंछ में पिछले माह आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर कई हमले किए और नौ जवान बलिदान हो गए थे। उसके बाद सुरक्षाबलों ने पूरे क्षेत्र को घेरकर सर्च आपरेशन भी आरंभ किया था, परंतु आतंकी हाथ नहीं आए। उसके बाद भी साजिशें कम नहीं हुई हैं। कश्मीर का भी सीधा रूट है। पिछले दिनों हुई आतंकी घटनाओं के साथ लगता ही थन्नामंडी क्षेत्र है। आतंकी वारदात को अंजाम देकर कभी जिला पुंछ तो कभी राजौरी के जंगलों में दुबक जाते है और अब यह पोस्टर लगाकर लोगों में ख़ौफ पैदा करने जा रहे हैं। इससे साफ है कि वीते माह भारतीय जवानों पर जानलेवा हमले करने बाले आतंकी राजौरी-पुंछ में सक्रिय है। जिसका सबूत आतंकियों ने दुकान की दीवार पर अपने आतंकी संगठन का पोस्टर चिपका कर खुली चेतावनी दी है।

Advertisements

आतंकवादी समूह के पोस्टर चिपकाए जाने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस अधिकरियों का कहना है यह पोस्टर किसने लगवाए व किसने लगाए उसी की कार्रवाई शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर गजनवी फोर्स (जेकेजीएफ) के दो पोस्टर शनिवार को सीमावर्ती जिले के अजमताबाद गांव में दुकानों के बाहर चिपके पाए गए। अधिकारियों ने कहा कि घटना की गहन जांच के लिए थानामंडी पुलिस स्टेशन में गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस व सेना आवाम की सुरक्षा के लिए है। आतंकी गतिविधियों को कभी कामयाब नहीं होने दिया जाएगा। लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि पोस्टरों में केंद्र शासित प्रदेश में सुरक्षा बलों पर हमले की चेतावनी दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here