गांव नंगल खनोरा में भाजपा की बैठक आयोजित

तलवाड़ा (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: प्रवीण सोहल। गांव नंगल खनोरा में भाजपा मंडल प्रधान डॉक्टर सुभाष की अध्यक्षता में कार्यकारी बूथ प्रधान बक्शीश सिंह भाजपा की बैठक आयोजित की। जिस में हलके के सेवा समर्पित बीजेपी के जनप्रिय नेता पूर्व चेयरमैन मध्यम उद्योग विकास बोर्ड पंजाब ठाकुर रघुनाथ सिंह राणा को मुख्यातिथि के तौर पर उपस्थित हुए। इस मौके पर ठाकुर रघुनाथ राणा ने कार्यकर्ताओं को संबोधन में कहा कि आने वाले 2022 के पंजाब के चुनाव बहुत महत्वपूर्ण हैं। बीजेपी 117 सीटों पर चुनाव लड़ेगी और अपनी सरकार बनाएगी।

Advertisements

विरोधी दल के नेता कई तरह के झूठे वायदे और लालच के सपने दिखा रहे हैं जिन का कोई आधार नहीं इस लिए उन के बहकावे में न आना और उन से बच के रहना। इस मौके पर महिला मोर्चा मंडल प्रधान मंजू शर्मा, जिला उपाध्यक्ष सीमा शर्मा , मंडल सचिव सतपाल राणा, मंडल महामंत्री शमशेर सिंह, गुरमीत सिंह, अश्वनी, विनोद तथा भारी संख्या में कई पुरुष और महिलाएं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here