चंडीगढ़ निगम चुनाव अपडेट: आम आदमी पार्टी ने 14 सीटें जीतीं लेकिन बहुमत से दूर

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। नगर निगम के लिए 35 वार्डों के लिए चुनाव का रिजल्ट आज यानि 27 दिसंबर को आ गया है। पहली बार चंडीगढ़ निगम चुनाव लड़ रही आम आदमी पार्टी को बढ़त मिली हुई है। आम आदमी पार्टी ने अभी तक सबसे ज्यादा 14 सीटेें जीती है। इसके अलावा भाजपा ने 12, कांग्रेस ने 8 और अकाली दल ने एक सीट पर जीत दर्ज की है। बता दें इस चुनाव में भाजपा के मेयर रविकांत शर्मा चुनाव हार चुके हैं। उन्हें आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार ने वार्ड 17 से मात दी।

Advertisements

बता दें कि इस चुनाव में कई राजनीतिक दिग्गजों की साख भी दांव पर लगी है। जिनमें दो मुख्यमंत्री के साथ केंद्रीय मंत्री और कई बड़े नेता भी शामिल हैं। चाहे ‘आप’ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है फिर भी वह बहुमत के आंकड़े से दूर है। चाहे कांग्रेस ने 8 सीटें ही जीती हैं फिर भी मेयर बनाने में कांग्रेस अहम रोल निभा सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here