भाजपा राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य बनने पर मनोरंजन कालिया का खोजेवाल ने किया स्वागत

कपूरथला (द स्टैलर न्यूज़), गौरव मढ़िया: भाजपा की तरफ से शुक्रवार को पंजाब के कई नेताओ को राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य नियुक्त किया है।इस पूर्व केबिनट मंत्री मनोरंजन कालिया को राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य नियुक्त किया है।इसकी सूचना मिलने के साथ ही कपूरथला से भाजपा के हल्का इंचार्ज रणजीत सिंह खोजेवाल ने उनके घर पहुंच कर फुल्लो का बुग्गा देकर उनका स्वागत किया,और प्रदेश राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार प्रकट किया।इस अवसर पर खोजेवाल के साथ भाजपा जिला उपाध्यक्ष धर्मपाल महाजन और भाजपा  जिला  उपाध्यक्ष  एडवोकेटपीयूष मनचंदा भी उपस्थित थे।इस अवसर पर मनोरंजन कालिया ने पार्टी पदाधिकारियों,सदस्यों एवं पार्टी राष्ट्रीय व प्रदेश आलाकमान का धन्यवाद अदा करते हुए उन्हें जिम्मेदारी सौंपे जाने पर भरोसा दिलाया कि वह भाजपा पार्टी को ओर बल देने एवं उसे जन-जन तक पहुंचाने और संगठन को सुदृढ़ बनाने में तन मन धन से कार्य करेंगे।

Advertisements

इस अवसर पर रणजीत सिंह खोजेवाल ने कहा कि भाजपा ही सिर्फ ऐसी पार्टी है जिसमें प्रत्येक कार्यकर्ता को पूरा सम्मान दिया जाता है।कार्यकर्ताओं को पार्टी न सिर्फ चुनावों में उम्मीदवार बनाती है।निम्न स्तर के कार्यकर्ताओ की सिफारिश पर ही प्रत्याशी को चयनित कर चुनाव लड़ाया जाता है।उन्होंने कहा कि इतिहास गवाह है कि भाजपा नेतृत्व ने लोकसभा,विधानसभा,निकाय चुनावों में निचले स्तर के कार्यकर्ताओं को ही तवज्जो दी है।कार्यकर्ता के सम्मान से कोई समझौता नहीं किया है।केंद्र सरकार ने भी कार्यकर्ताओं को पूरा सम्मान दिया जा रहा है।सरकारी योजनाओं का क्रियान्वयन भी सगंठन के कार्यकर्ता कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि भाजपा संगठन दुनिया का सबसे बड़ा संगठन है।पार्टी में काम का महत्व है किसी विशेष व्यक्ति का नहीं।नए लोगों के पार्टी से जोड़कर मुख्य धारा में लाना होगा।उन्होंने कहा कि भीड़ किसी सफलता का वास्तविक आइना नहीं है।

वास्तवकिता में हर बूथ,हर गांव और मोहल्ले से जुटी भीड़ असलियत होती है।संगठन की नियमित बैठकों में कार्यकर्ताओं के सुझाव महत्वपूर्ण होते हैं।वे कभी कभी मील का पत्थर बन जाते हैं।खोजेवाल ने कहा कि कार्यकर्ताओ के प्रयास और सहयोग से केंद्र में दो बार भाजपा की सरकार बनी,जो कि दिन रात देश-विदेश में देश का नाम रोशन कर रही है।हालात यहां तक आ गए हैं कि विपक्ष पूरी तरह बिखरा हुआ तथा मुद्दा विहीन हो गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here