आज देश में मोदी सरकार की नीतियों की बदौलत भाजपा युवाओं की पहली पसंद : श्री खन्ना

भाजपा में शामिल होने वाले सैंकड़ों युवाओं को मिलेगा पार्टी में उचित सम्मान – : डा. रमन घई
होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़): भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर सैंकड़ों युवाओं अमनप्रीत सिंह, गुरप्रीत सिंह, परमजीत सिंह पम्मा की अगुवाई में भाजपा में शामिल होकर मोदी सरकार की नीतियों को घर घर पहुंचाने का संकल्प लिया। जिला भाजपा कार्यालय शास्त्री मार्किट में जिला अध्यक्ष डा. रमन घई की अगुवाई में एक विशाल कार्यक्रम हुआ। जिसमें भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष  अविनाश राय खन्ना विशेष तौर पर उपस्थित हुए। इस संबंधी जानकारी देते हुए जिला भाजपा मीडिया प्रभारी योगेश कुमरा ने बताया कि कार्यक्र म में उपस्थित युवाओं को संबोधित करते हुए अविनाश राय खन्ना ने कहा कि आज देश में भाजपा युवाओं की पहली पसंद है तथा भारत का हर युवा केंद्र की मोदी सरकार की नीतियों से प्रभावित होकर देश की उन्नति व तरक्की में अपना योगदान देने के लिए तत्पर है जिसका उदाहरण देश में नौजवानों का भाजपा का दामन थामना व देश के लिए काम करने के लिए आगे आने से मिलता है।

Advertisements

उन्होंने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज विश्व में भारत को युवा शक्ति के देश के रूप में देखा जा रहा है तथा अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत की अर्थ व्यवस्था को तेजी से मजबूती देने में भारत के युवाओं का अहम रोल है। उन्होंने युवाओं को देश व समाज का एक अहम अंग बनकर इसे मजबूत करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष डा. रमन घई ने भाजपा में शामिल होने वाले युवाओं का स्वागत करते हुए कहा कि आज भाजपा ही एक ऐसी राजनैतिक पार्टी है जिसमें युवा देश के साथ साथ अपना भी भविष्य देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि युवा देश की रीड़ की हड्डी होते हैं तथा भाजपा की हमेशा ही कोशिश है कि देश की रीड़ की हड्डी को युवाओं की ताकत से मजबूत किया जाए। उन्होंने कहा कि भाजपा में शामिल होने वाले युवाओं को हमेशा ही उचित सम्मान दिया जाता है जिस से प्रभावित होकर युवा शक्ति भाजपा की तरफ आकर्षित है।

इस अवसर पर पंजाब युवा बोर्ड के पूर्व वाईस चेयरमैन संजीव तलवाड़, प्रदेश युवा मोर्चा अध्यक्ष दीपक शारदा, भाजपा के जिला महामंत्री एडवोकेट डी.एस.बागी, जिला उपाध्यक्ष कुलभूषण सेठी, गौरव वालिया, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष रोहित सूद हनी, पूर्बी मंडल अध्यक्ष मनोज शर्मा, पश्चिमी मंडल अध्यक्ष अश्विनी ओहरी, देहाती मंडल अध्यक्ष एडवोकेट नवजिंदर सिंह बेदी, बुध पहलवान, यशु जैन आदि नेताओं ने भाजपा में शामिल होने के लिए परमजीत सिंह पम्मा, गुरप्रीत सिंह, गुरिंदर सैनी, हैप्पी, गौरव, केशव, तनवीर सिंह लव, परमजीत सिंह, अंकुश, कोटरा, मोहित राय, योवनप्रीत, मनदीप सिंह, गौरी, अरमान जैमत व उनके सैंकड़ों साथियों का भाजपा में शामिल होने के लिए स्वागत किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here