प्लास्टिक डोर की चपेट में आने से कमालपुर वासी युवक गंभीर रूप से हुआ घायल, गले पर आया गहरा जख्म

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। बसंत पंचमी के दिन घातक प्लास्टिक डोर ने एक ओर युवक का गला काट दिया। घटना गोपाल मंदिर के पास की है। मोहल्ला कमालपुर निवासी नीरज वोहरा कहीं जा रहा था। जब वह गोपाल मंदिर के पास से गुजरा तो प्लास्टिक डोर ने उसे अपनी चपेट में लिया और उसकी गर्दन पर गहरा जख्म हो गया और खून बहने लगा।

Advertisements

मौके पर मौजूद लोगों ने उसे डाक्टर के पास पहुंचाया। यहां उसकी मरहम-पट्टी हुई। अब उसकी हालत कुछ स्थिर बताई जा रही है।

प्रशासन की लाख कोशिशों के बाद भी धड़ल्ले से बिक रही प्लास्टिक डोर
चाहे प्रशासन हर बार प्लास्टिक डोर को बैन कर देता है पर फिर भी बाजार में इसकी आमद रुक नहीं रही। यह आसानी से बाजार में उपलब्ध हो जाती है, क्योंकि यह डोर हर पतंगबाज की पहली पसंद बन चुकी है। हर कोई दूसरे का पतंग काटने के चक्कर में प्लास्टिक डोर को ही प्राथमिक्ता देता है, चाहे इसका अंजाम कुछ भी हो। चाहे किसी की जान जाए या कोई गंभीर घायल हो, किसी को परवाह नहीं। कुछ स्वार्थी दुकानदार भी प्रशासन के निर्देशों को नजरअंदाज कर प्लास्टिक डोर पतंगबाजों को गुप्त रुप से महंगे रेट पर उपलब्ध करवाते हैं। प्लास्टिक डोर के खिलाफ यहां प्रशासन को एक अभियान चलाकर इसके नुकसानों के बारे में जागरूक करना चाहिए वहीं इसे बेचने वाले दुकानदारों व खरीदने वाले ग्राहकों को भी अवेयर होने की जरूरत है कि हमें ऐसी खतरनाक डोर का प्रयोग नहीं करना चाहिए, जो किसी को नुक्सान पहुंचाए। इसके बदले मांझे वाली डोर खरीदनी चाहिए ताकि हमारे लोकल कारिगरों की रोजी-रोटी आसानी से चलती रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here