अरुणाचल प्रदेश में हिमस्खलन, 7 जवान लापता

नई दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। अरुणाचल प्रदेश के कामेंग सेक्टर के ऊंचाई वाले इलाके में हिमस्खलन हो गया। इस दौरान 7 सेना के जवान इसकी चपेट में आ गए हैं। सभी गश्ती दल का हिस्सा थे। इन जवानों की खोजबीन और बचाव का काम जारी है।

Advertisements

बचाव अभियान में विशेष टीमों को एयरलिफ्ट किया गया है। इलाके में पिछले कुछ दिनों से भारी बर्फबारी देखी जा रही हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here