स्कूल में मनाया गया राष्ट्रीय विज्ञान दिवस

टांडा उड़मुड़ (द स्टैलर न्यूज़)। कैंब्रिज अर्थ स्कूल टांडा में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाते हुए स्टूडेंट्स और शिक्षकों ने भारतीय भौतिक विज्ञानी सीवी रमन को याद किया। संस्था के चेयरमैन दौलत राम महिंद्रू और प्रेजिडेंट गगन वैद के दिशा निर्देशों अधीन हुए समागम दौरान प्रिंसीपल सपना कुमार ने स्टूडेंट्स को विज्ञान की जीवन में अहमियत बारे बताते हुए बताया  कि  राष्ट्रीय विज्ञान दिवस भारत में हर साल 28 फरवरी को भारतीय भौतिक विज्ञानी सीवी रमन के उल्लेखनीय काम की याद में मनाया जाता है। उन्हें सबसे महान वैज्ञानिकों में से एक माना जाता है और वे कई लोगों के लिए एक प्रेरणा हैं।

Advertisements

उनका काम अक्सर आधुनिक विज्ञान में मददगार साबित हुआ है जबकि उनका जीवन कई लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत रहा है। इस मौके हरदीप सिंह, मनप्रीत कौर,बबली, कुलविंदर कौर, कुलविंदर सैनी,सूरज,दीपिका, अमन, रविंद्र,गगन शर्मा, अनु बाला, लखबीर और हरमन मौजूद थे।    

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here