यूक्रेन और रूस के मध्य चल रहे युद्ध को विश्व युद्ध में बदलने से रोकने में भारत अहम भूमिका निभा सकता है: कमल चौधरी

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। डिफेंस कमेटी के पूर्व चेयरमैन कमल चौधरी ने कहा है कि यूक्रेन और रूस के मध्य चल रहे युद्ध को विश्व युद्ध में बदलने से रोकने में भारत अहम भूमिका निभा सकता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रुस तथा यूक्रेन के राष्ट्रपति से बात करके इस दिशा में प्रयास शुरू किए हैं। उन्होंने कहा कि यूक्रेन और रूस के हमले के चलते भारत सरकार ने वहां पर शिक्षा ग्रहण कर रहे भारतीय विद्यार्थियों की वापसी के लिए इंडियन एयर फोर्स के विमानों को वहां भेजने का जो फैसला लिया है उससे जल्द से जल्द वहां रह रहे भारतीयों को वापस लाने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि वे शुरू से ही कहते रहे हैं कि भारत सरकार को यूक्रेन में शिक्षा प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों के हितों तथा सुरक्षा को देखते हुए इंडियन एयर फोर्स के विमानों का इस्तेमाल करना चाहिए और उन्हें इस बात की खुशी है कि उनके सुझाव को माना गया है। उन्होंने कहा कि इस समय पूरा देश सरकार के साथ खड़ा है। उन्होंने कहा कि विश्व युद्ध की कल्पना करना भी रोंगटे खड़े करने वाला है। भोपाल गैस कांड से प्रभावित लोग आज भी दर्द को नहीं भूले हैं।

Advertisements

इसी तरह विश्वयुद्ध के बाद तीसरी जनरेशन आने के बाद भी लोग युद्ध की त्रासदी को याद करके कांप जाते हैं। उन्होंने कहा कि एक छोटी सी चिंगारी भी इस युद्ध को विश्व युद्ध में बदल सकती है। इसलिए भारत को विश्व गुरु होने के नाते अपनी भूमिका को अदा करना चाहिए ताकि पूरी दुनिया विनाश के रास्ते पर जाने से बच सके। उन्होंने कहा कि भारत का पड़ोसी देश चीन भी भारत के दबदबे के चलते ही इस युद्ध में तटस्थ बना हुआ है, जबकि पाकिस्तान अपने नापाक इरादों को जाहिर करने से बाज नहीं आ रहा। उन्होंने कहा कि भारत सरकार द्वारा अपने मंत्रियों को यूक्रेन के आसपास के देशों में भेजने से यूक्रेन में घर वापसी का इंतजार कर रहे भारतीयों के परिजनों ने राहत की सांस ली है तथा जल्द ही सभी भारतीय छात्र अपने अभिभावकों के बीच होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here