भ्रष्टाचार किसी के कहने से खत्म नहीं होता, यह तो जड़ों में बैठा हुआ है: बादल

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़):पंजाब में भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शहीदी दिवस पर हैल्पलाइन नंबर जारी किया, जिस पर पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार किसी के कहने से खत्म नहीं होता। यह तो जड़ों में बैठा हुआ है। जिस पार्टी का राज आता है। वह यही कहती है। पिछली बार कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भी कहा कि एक हफ्ते में भ्रष्टाचार और नशा खत्म कर दूंगा। लेकिन वह ऐसा नहीं कर सके। अब भी जल्द ही सामने आ जाएगा कि कितना भ्रष्टाचार खत्म होता है।

Advertisements

इसके अलावा बादल ने कहा कि सरकार में कच्चे कर्मचारी होने ही नहीं चाहिए। कच्चे और पक्के कर्मचारी के परिवार का खर्च एक समान होता है। उन्हें 10 से 15 साल कच्चे कर्मचारी के तौर पर हो गए, उन्हें पक्का होना चाहिए। यह उनका अधिकार है। उन्होंने कहा कि भगवंत मान ने 35 हजार कर्मचारी पक्के करने की बात कही है लेकिन यह देखना होगा कि क्या होता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here