Friday, October 23, 2026
Home Jammu & Kashmir आतंकवादियों के कायराना हमले में आरपीएफ जवान शहीद

आतंकवादियों के कायराना हमले में आरपीएफ जवान शहीद

जम्मू-कश्मीर (द स्टैलर न्यूज़)। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बताया कि दक्षिण कश्मीर के पुलवामा में काकापोरा रेलवे स्टेशन के बाहर आतंकी हमले में जख्मी हुए रेलवे सुरक्षा बल के एक हेड कांस्टेबल सुरिंदर कुमार शहीद हो गए जबकि सहायक उप निरीक्षक देवराज कुमार जख्मी हो गए। मामला दर्ज़ कर जांच शुरू की गई और पूरे इलाके को घेर लिया गया है। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले के काकापोरा इलाके में सोमवार को आतंकवादियों ने रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के अधिकारियों पर गोलीबारी की। इस गोलीबारी में एक हेड कांस्टेबल शहीद हो गए, जबकि एक सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) जख्मी हो गए। जिसके तुरंत बाद सुरक्षाकर्मियों ने इलाके की घेराबंदी की और तलाशी अभियान शुरू कर दिया।
इस संबंध में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा का बयान सामने आया है। उन्होंने रेलवे सुरक्षा बलों पर हुए आतंकवादी हमले की निंदा की। इसके साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि बर्बर कृत्य करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। इससे पहले अनंतनाग जिले में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच शनिवार को मुठभेड़ हुई थी। इस मुठभेड़ में सेना का एक जवान शहीद हो गया था। एक अधिकारी ने बताया था कि दक्षिण कश्मीर जिले के कोकरनाग के वटनार इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में सटीक सूचना मिलने पर कार्रवाई करते हुए सुरक्षाबलों ने घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here