केंद्रीय राज्यमंत्री सोम प्रकाश ने तरुण अरोड़ा का कुशल मंगल जाना, कुछ समय पहले हुआ था एक्सीडेंट

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। पिछले समय में भाजपा के नेता पंजाब युवा मोर्चा के कार्यकरनी मेंबर तरुण अरोड़ा गढ़शंकर एक दुर्घटना की चपेट में आने से गंभीर जख्मी हो गए थे पिछले लंबे समय से वह अपने गृह पर ही है उनके स्वास्थ्य का हाल-चाल जानने के लिए भारत सरकार के केंद्रीय राज्य मंत्री सोम प्रकाश उनके ग्रह पर पहुंचे और उनका कुशल मंगल जाना। उन्होंने प्रभु से प्रार्थना कि वह जल्दी स्वस्थ हो और पार्टी का कार्य करें इस अवसर पर उनके साथ भाजपा जिला के अध्यक्ष निपुण शर्मा, विधानसभा हलका चब्बेवाल के डॉक्टर दिलबाग राय, जिला भाजपा मंत्री हरदीप सिंह लोंगिया, अंकित नैयर और संजीव पंचनगला भी हाजिर थे। इस समय मंत्री सोमप्रकाश ने उनके पिता राजेश कुमार अरोड़ा से पूरी दुर्घटना की जानकारी ली।

Advertisements

इस अवसर पर जिला भाजपा ओबीसी मोर्चा के उपाध्यक्ष गणेश राजा भाजपा के मंडल अध्यक्ष अशोक कुमार, पवन कुमार, महामंत्री गुलशन कौशल, उपाध्यक्ष हरबिलास थिंदा, हरिश्चंद्र अरोड़ा सोनी, सुभाष चावला, हरपिंदर लवली स्वीट शॉप, कांशी राम,रिंकू और भी कार्यकर्ता हाजिर थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here