Friday, October 23, 2026
Home Punjab सरकारी स्कूलों में ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ को समर्पित कार्यक्रम

सरकारी स्कूलों में ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ को समर्पित कार्यक्रम

जालंधर, (द स्टैलर न्यूज़)। केंद्रीय संचार ब्यूरो, चंडीगढ़ सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने सरकारी गर्ल्स सीनियर सकेंडरी स्कूल नेहरू गार्डन और गवर्नमेंट सीनियर सकेंडरी स्मार्ट स्कूल हजारा में ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ को समर्पित एक कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर विनोद सिद्धू के निर्देशन में देशभक्ति से संबंधित कोरियोग्राफी एवं नाटक का सफल मंचन किया गया। उप जिला शिक्षा अधिकारी राजीव जोशी के विशेष सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में कलाकारों ने शानदार प्रस्तुति दी।

Advertisements

सरकारी कन्या सीनियर सकैडरी नेहरू गार्डन की प्रिन्सिपल गुरिंदरजीत कौर व सीनियर सकेंडरी स्मार्ट स्कूल हजारा की प्रिन्सिपल कुलदीप कौर ने कार्यक्रमों की प्रशंसा करते हुए कहा कि सी.बी.सी. की तरफ़ से बच्चों को देशभक्तों की शहादत और वीरता से अवगत करवाने का सार्थक प्रयास किया गया है। स्कूलों में इस तरह के कार्यक्रम होते रहने चाहिए। इन कार्यक्रमों का संचालन बलजीत कौर व हरपिंदर कौर ने किया। इस अवसर पर पूरे स्टाफ एवं विद्यार्थियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here