सरकारी स्कूल चौहाल में किया गया साइंस मेले का आयोजन

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल चौहाल में प्रिंसिपल वैशाली चड्डा की अध्यक्षता में साइंस मेले का आयोजन किया गया | इस दौरान बच्चों ने 75 के करीब वर्किंग व स्टिल मॉडल पेश किए | साइंस मेले के दौरान ब्लॉक  मेंटर पूरन सिंह विशेष तौर पर उपस्थित हुए | इस मौके पर साइंस अध्यापक नरेश वशिष्ठ, रशपाल सिंह तथा जसप्रीत कौर ने कहा कि बच्चों में साइंस विषय को लेकर एक विशेष उत्साह पाया जाता है | उनके भीतर प्रतिभा की कोई कमी नहीं होती | साइंस मेले उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका प्रदान करते हैं | बच्चों ने कई ऐसे वर्किंग मॉडल बनाए हैं कि देखने वाला हैरान हो जाता है कि इतनी छोटी आयु में इतना बढ़िया मॉडल विद्यार्थी बिना किसी मदद के कैसे तैयार कर लेते हैं | उन्होंने कहा कि साइंस का हमारे दैनिक जीवन से विशेष संबंध है |

Advertisements

अगर हम जीवन में हर बात को साइंस की कसौटी पर परख कर करेंगे तो जीवन में कभी भी धोखा नहीं खाएंगे | उन्होंने कहा कि साइंस हमें जीने की कला सिखाती है  |इसलिए विद्यार्थियों के लिए साइंस से संबंधित पूरी जानकारी रखना अनिवार्य है | इस दौरान प्रिंसिपल वैशाली चड्डा ने कहा कि स्कूल के अध्यापकों की प्रेरणा से ही बच्चों ने बड़ी संख्या में वर्किंग मॉडल बनाए हैं  | जिससे साफ है कि उन्हें साइंस विषय की पूरी तनदेही से मेहनत करवाई जा रही है | उन्होंने कहा कि अब सरकारी स्कूलों में साइंस लैब से संबंधित सारा सामान उपलब्ध है | जिसके चलते बच्चों को समय-समय पर प्रेक्टिकल करके देखने का मौका मिलता है | बच्चे जो चीज खुद करके देखते हैं उसे जीवन भर नहीं भूलते  | इस मौके पर लेक्चरर संदीप कुमार सूद,बलविंदर कौर,पूनम विरदी अशोक कालिया, लवजिंदर सिंह, बलवीर कुमार, आकाशदीप कौर, मनजिंदर कौर, रजत शर्मा, सुनीता, सुखवंत सिंह,राजीव भारद्वाज सहित स्टाफ के अन्य सदस्य भी उपस्थित थे  |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here