Sunday, October 25, 2026
Home Latest पुलिस नशीले पदार्थों की बरामदगी की कीमत सार्वजनिक न करे:परविंदर ढोट 

पुलिस नशीले पदार्थों की बरामदगी की कीमत सार्वजनिक न करे:परविंदर ढोट 

कपूरथला(द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: गौरव मढिय़ा। जिला कपूरथला के वरिष्ठ नेता परविंदर सिंह ढोट ने बयान जारी कर पंजाब पुलिस के प्रमुख डीजीपी पंजाब से मांग की है की भविष्य में नशीले पदार्थों की बरामदगी के बाद दी गई जानकारी के दौरान नशीले पदार्थों की अंतरराष्ट्रीय कीमत,जो कि करोड़ों और कभी-कभी इस से भी अधिक होती है मीडिया के माध्यम से सार्वजनिक की जाती है पर कभी कभार कुछ लोग इस कीमत को जानकर इस तस्करी की दलदल में फंस जाते हैं।

Advertisements

उन्हें लगता है कि शायद वे इस तस्करी के धंधे को अपना कर जल्द से जल्द अमीर हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि जल्द ही वह इस मुद्दे पर पंजाब के मुख्यमंत्री, डीजीपी पंजाब और नैशनल अपराध ब्यूरो को पत्र लिखकर अनुरोध करेंगे कि नशीले पदार्थों की बरामदगी की कीमत सार्वजनिक न करे उन्होंने कहा की पंजाब पुलिस ने मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत मान के निर्देश पर और डीजीपी गौरव यादव के नेतृत्व में इस नशीले पदार्थ के धंधे पर नकेल कसी है और बड़ी संख्या में नशा तस्करों को सलाखों के पीछे भेजा है। परविंदर सिंह ने कहा कि अगर पिछली सरकार ने रोजगार उत्पन किए होते और नशे  के खात्मे के लिए काम किया होता तो पंजाब की स्थिति इतनी खराब नहीं होती, लेकिन उन्होंने कहा कि अब एक बार फिर मान सरकार राज्य को फिर से समृद्ध बनाने के लिए काम कर रही है,जिसके अच्छे परिणाम भी लोगों के सामने आ रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here