नहीं रहे निडर होकर हिंदू समाज के लिए आवाज उठाने वाले शिवसेना बाल ठाकरे के नेता जगदीश कटारिया 

कपूरथला(द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: गौरव मढिय़ा। हिंदू हृदय सम्राट और शिवसेना बाल ठाकरे के वरिष्ठ नेता जगदीश कटारिया का सोमवार को निधन हो गया। पिछले 40 वर्षों से अधिक समय तक शिव सेना बाल ठाकरे  में विभिन्न पदों पर रहे कर शहर के लोगो और हिन्दू समाज के लिए बेबाक तरीके से आवाज बुलंद करने वाले जगदीश कटारिया पिछले लंबे समय से गंभीर बीमारी से पीड़ित थे। जगदीश कटारिया के निधन से शहर में शोक की लहर दौड़ गई है। जगदीश कटारिया पिछले कई वर्षो से बीमार चल रहे थे। उनके निधन से जहाँ शिव सेना बाल ठाकरे को कभी न पूरी होने वाली अपूरणीय क्षति हुई है। वहीं हिंदू समाज ने हिंदू समाज के लिए निडर होकर आवाज उठाने वाले नेता को खो दिया है। जगदीश कटारिया की गिनती शहर के सक्रिय नेताओं में होती थी। आज उनका अंतिम संस्कार शहर के लक्ष्मी नगर श्मशान घाट में किया गया। जगदीश कटारिया की अंतिम यात्रा में शहर की विभिन्न राजनीतिक,सामाजिक और धार्मिक संगठनों के पदाधिकारिओं ने हजारो की संख्या भाग लेकर कटारिया को अंतिम विदाई दी और गहरा दुख व्यक्त किया।इस मौके पर शिवसेना बाल ठाकरे के प्रदेश प्रवक्ता ओमकार कालिया ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

Advertisements

उन्होंने कहा कि भारत वीरों की जननी रहा है,लेकिन जगदीश कटारिया जैसे वीर विरले ही पैदा होते हैं। इस अपूरणीय क्षति की पीड़ा हर शिवसैनिक के दिल से नहीं जा सकती। जगदीश कटारिया की अंतिम यात्रा में पारिवारिक सदस्यों में सुरिंदर कुमार,परिवेश कटारिया,सोमा रानी,उषा रानी,शिवसेना बाल ठाकरे प्रदेश प्रवक्ता ओमकार कालिया,विश्व हिन्दू परिषद जालंधर विभाग अध्यक्ष नरेश पंडित,यूथ अकाली दल के हल्का सेवादार अवि राजपूत,अकाली दल के हल्का इच्चार्ज एडवोकेट परमजीत सिंह पम्मा,शिवसेना बाल ठाकरे जिलाध्यक्ष दीपक मदान,पार्षद अशोक भगत,राजिंदर कोहली, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शाम सुंदर अग्रवाल,बजरंग दल जिलाध्यक्ष जीवन प्रकाश वालिया,पार्षद मनोज अरोड़ा हैप्पी,धर्मिंदर काका,मुकेश कश्यप, पियारा लाल,अखिल भारतीय आतंकवाद विरोधी फ्रंट के प्रदेश उपाध्यक्ष लाली भास्कर, आम आदमी पार्टी परविंदर सिंह ढोट,गौशाला कमेटी अध्यक्ष राकेश चोपड़ा,भाजपा के हल्का इंचार्ज रणजीत सिंह खोजेवाल,जिला उपाध्यक्ष पवन धीर,सरदारी लाल शर्मा,जौली मिंटू गुप्ता,सतपाल मेहरा,रमेश कुमार,विजय कुमार,राम सिंह,गुरदेव सिंह,बलदेव सिंह,मुकेश कश्यप,अनिल कश्यप,राजू कश्यप,सुधीर कश्यप,रजत,राम कुमार,अशोक कुमार, मदन लाल,पंकज बजाज,लोविश बजाज,बूटा राम,दीपक सहगल,जतिंदर कुमार,प्रिंस सहगल,बलविंदर कुमार,साहिल अरोड़ा,राहुल राजपूत,चाहत नगर,सूरज नाहर,बॉबी मेहता, राज कुमार मेहर,राजेश त्यागी समेत हजारों लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here