संघ पदाधिकारियों ने एसएसपी से भेंट कर अपराधियों पर की जा रही कार्यवाही पर संतुष्टि जताई

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। जिला स्वयं सेवक संघ के पदाधिकारियों ने जिला पुलिस प्रमुख सरताज सिंह चाहल से भेंट की और उनके साथ पंजाब के भीतर बढ़ रही दहशतगर्दी तथा उसे रोकने के लिए पुलिस द्वारा चलाए गए व्यापक अभियान पर चर्चा की। इस दौरान संघ पदाधिकारियों ने पुलिस कार्यवाही पर संतुष्टि जाहिर की और जिला पुलिस प्रमुख को द्वितीय सरसंघ चालक माधव राव गोलवालकल की पुस्तक भेंट की।

Advertisements

इस मौके पर जिला संघ चालक अशोक चोपड़ा ने संगठन की तरफ से पुलिस को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा जिले में अमन कानून व्यवस्था बनाने के साथ-साथ नशा तस्करों एवं अपराधियों पर सख्ती से नकेल कसी जा रही है तथा इसमें संघ की तरफ से जहां भी सहयोग की जरुरत होगी उसके लिए स्वयं सेवक तैयार हैं। इस दौरान जिला पुलिस प्रमुख ने संघ पदाधिकारियों का सहयोग के लिए धन्यवाद किया और कहा कि पुलिस जनता के सहयोग से ही किसी भी अभियान को पूरा कर सकती है तथा इसलिए पुलिस जनता समन्वय बहुत जरुरी होता है। इस मौके पर नगर संघ चालक संदीप जोशी, जिला सामाजिक समरसता प्रमुख राम देव यादव, जिला प्रचारक अर्जुन, विद्यार्थी प्रमुख प्रशांत, जिला संपर्क प्रमुख भरत गंडौत्रा आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here