किसी भी देश व समाज की तरक्की के लिए महिलाओं का सशक्त होना जरुरी: डा. रमन घई

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। विश्व महिला दिवस पर भाजपा स्पोट्र्स सैल की तरफ से समाज में मेहनत से कार्य करके महिला सशक्तिकरण में अपना अहम योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर भाजपा स्पोट्र्स सैल के अध्यक्ष डा. रमन घई ने विश्व महिला दिवस पर समूह महिलाओं को बधाई देते हुए कहा कि किसी भी देश व समाज की तरक्की के लिए वहां की महिलाओं का सशक्तिकरण होना जरुरी है। डा. घई ने कहा आज विश्व में महिलाएं हर क्षेत्र में अपना योगदान देकर अपनी उपस्थिति दर्ज करवा रही हैं तथा आज महिलाएं आगे आकर अपने कार्य क्षेत्र में विशेष योगदान देकर अन्य महिलाओं के लिए भी एक उदाहरण पेश कर रही हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए आज सरकारों को एकजुट होकर कार्य करने चाहिए।

Advertisements

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा महिला सशक्तिकरण के लिए बनाई गई योजनाओं की सराहना करते हुए कहा कि आज भारत की महिला शक्ति सरकार की नीतियों का फायदा उठाकर देश के साथ-साथ विश्व में भी अपने आप को स्थापित कर चुकी हैं। आज विश्व महिला दिवस पर जिला स्पोट्र्स सैल ने व्यवसायी शिवानी, राष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी व जिला कोच दविंदर कौर, राष्ट्रीय जुडो खिलाड़ी मुक्ता वालिया, पत्रकार श्वेता राणा को अपने-अपने क्षेत्र में विशेष योगदान देकर महिला सशक्तिकरण के लिए एक उदाहरण पेश करने पर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मोहित संधू, डा. राज कुमार सैनी, अशोक कुमार गोल्डी, डा. वशिष्ट कुमार, जसवीर सिंह, संदीप कुमार आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here