रामगढिय़ा चौंक के समीप अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़)। होशियारपुर जस्सा सिंह रामगढिय़ा चौंक के समीप एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार होशियारपुर जस्सा सिंह रामगढिय़ा चौंक के समीप एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। उसके सर के नीचे चप्पल और उसने अपने ऊपर चादर ली हुई थी। जिसके शरीर पर कोई भी चोट का निशान नहीं है। व्यक्ति के शरीर को देखकर ऐसा लगता है कि उसकी ठंड की वजह से मौत हुई है।

Advertisements

जिसकी आयु करीब 55 वर्ष, कद करीब 5 फुट 7 इंच है। मौकेे पर थाना माडल टाऊन पुलिस ने पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पहचान के लिए 72 घंटे के लिए सिविल अस्पताल के मृतक ग्रह में रखवा दिया है। थाना माडल टाऊन पुलिस के अधिकारी ने बताया कि अगर इस व्यक्ति के बारे में किसी को जानकारी हो तो इन नंबरों 98151-76622, 94653-75814, 01882-220614 व 79730-08382 पर संपर्क कर सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here