सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी ने केंद्रीय जेल में बंद महिला कैदी व हवालातियों के साथ मनाया लोहड़ी का त्यौहार

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़)। जिला एवं सत्र न्यायधीश-कम-चेयरमैन जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी दिलबाग सिंह जौहल के नेतृत्व में सी.जे.एम-कम-सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी अपराजिता जोशी की ओर से वीरवार को केंद्रीय जेल होशियारपुर का दौरा किया गया। इस दौरान उन्होंने केंद्रीय जेल के अंदर बंद हवालातियों की बैरकों को चैक किया व कैदियों व हवालातियों को जेल के अंदर साफ सफाई रखने के लिए कहा।
सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी की ओर से जेल में बंद महिला कैदी व हवालातियों के साथ लोहड़ी का त्यौहार भी मनाया गया। उन्होंने महिला कैदी व हवालातियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अपने जीवन में अच्छे काम करें ताकि उनका भविष्य बेहतर हो सके। उन्होंने इस दौरान उन्हें नशे से दूर रहने के लिए भी प्रेरित किया। इस मौके पर उन्होंने सुपरिटेंडेंट केंद्रीय जेल को केंद्रीय जेल में 11 फरवरी को लगने वाली कैंप कोर्ट व 19 जनवरी को लगने वाले मैडिकल कैंप के बारे में भी बताया। इस अवसर पर उनके साथ सुपरिटेेंडेंट केंद्रीय जेल अनुराग कुमार आजाद, डिप्टी सुपरिटेेंडेंट अमृतपाल सिंह, सर्बजीत सिंह के अलावा अन्य पुलिस अधिकारी व जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी से कोआर्डिनेटर जसविंदर सिंह भी मौजूद थे।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here