राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का गांव गौसपुर पहुंचने पर इंडियन नेशनल ट्रेड यूनियन कांग्रेस इंटक ने किया जोरदार स्वागत

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़)। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का आज दसुहा के गांव गौसपुर पहुंचने पर इंडियन नेशनल ट्रेड यूनियन कांग्रेस इंटक ने जिला प्रधान अश्विनी शर्मा की अध्यक्षता में जोरदार स्वागत किया। अश्विनी जी ने बताया कि इस यात्रा का उद्देश्य बंधुत्व को बढ़ावा देना और लोगों की जिंदगी की परेशानियों के प्रति समाज का ध्यान आकर्षित करना है। आर्थिक समानता बढ़ती जा रही है और समाज के नागरिक अधिकार केवल कागजों पर सीमित रह गए हैं। इस अवसर पर जिला उपप्रधान इंटक मनमोहन डोगरा ने कहा कि इस यात्रा ने अपनी आजादी आसन करने के भारत के संकल्प को मजबूत किया है और सामाजिक सुधार और उपनिवेशिक शासन को उखाड़ फेंकने की इच्छा को बलवती किया है। आश्चर्य नहीं कि सामुदायिक संगठन इस यात्रा से दूर रहे।

Advertisements

इस यात्रा का आयोजन इस तरह किया गया है कि देश के नागरिक धर्म और जाति की सीमाओं से ऊपर उठकर अपनी पहचान को भारतीय पहचान में समाहित करें। सीनियर मीत प्रधान सतपाल सैनी ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा एक राजनीतिक दल द्वारा निकाली जा रही है और राष्ट्रीय एकता के व्यापक लक्ष्य को हासिल करने के लिए सामाजिक संगठन उससे जुड़ रहे हैं ।यहां तक कि ऐसे संगठन भी इसका समर्थन कर रहे हैं जो कई मुद्दों पर कांग्रेस की राजनीति से सहमत नहीं है। उन सब को यह एहसास है कि समुदायिक राजनीतिक और देश की एकता पर उनके कुप्रभाव का मुकाबला करना आवश्यक है। हमें यह आशा है कि गैर भाजपा दलों ,क्षेत्रीय दल और सामाजिक कार्यकर्ता व संगठन जो संविधान स्वाधीनता आंदोलन का हिस्सा है इसका समर्थन कर रहे हैं राहुल गांधी की यात्रा में हनी शर्मा, ऊषारानी काउंसलर ,दिनकर शर्मा, विश्वनाथ, सुखदेव हरिकिशन परमजीत सुखविंदर सिंह, अवतार सिंह, तारा सिंह, तमनदीप डोगरा, विनीता शर्मा, रंजना शर्मा, संदीप सिंह, नवदीप डोगरा, सहित बहुत से कार्यकर्ता शामिल हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here