Friday, October 23, 2026
Home Punjab भद्रकाली के पुरातत्व शिव मंदिर पांज खुइयां का वार्षिक भंडारा 26 को

भद्रकाली के पुरातत्व शिव मंदिर पांज खुइयां का वार्षिक भंडारा 26 को

गगरेट(द स्टैलर न्यूज़)। गांव भद्रकाली के पुरातत्व शिव मंदिर पांज खुइयां का वार्षिक भंडारा 26 फरवरी दिन रविवार को आयोजित किया जाएगा। जिसका आयोजन गगरेट के लखनपाल परिवार द्वारा किया जाएगा। मन्दिर में रविवार को सबसे पहले पंडितों द्वारा पूजा अनुष्ठान व यज्ञ और हवन करने के पश्चात झंडा चढ़ाया जाएगा। इसके बाद भंडारे का प्रसाद वितरण किया जाएगा।

Advertisements

गौरतलब है कि भद्रकाली गांव के घने जंगल में जोकि सडक़ से 5 कि.मी दूर खुइयां वाले स्थित पुरातत्व प्राचीन शिव मंदिर व पांज खुइयां का निर्माण लखनपाल परिवार के बुजुर्गों मुगल शासन के दौरान किया था। समय के साथ यह मंदिर और खुइयां जर्जर स्थिति में पहुंच गए थी। जिसका जीर्णोद्धार लगभग पच्चीस वर्ष पहले किया गया। यह जानकारी राज लखनपाल ने दी। उन्होंने बताया कि बुजुर्गों द्वारा चलाई गई परंपरा को हम निभाते आ रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here