Friday, October 30, 2026
Home Punjab गौशाला की मुहिम ‘पहली रोटी गाय के नाम’ में डीएवी स्कूल ने...

गौशाला की मुहिम ‘पहली रोटी गाय के नाम’ में डीएवी स्कूल ने दिया साथ

रूपनगर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: ध्रुव नारंग। गोपाल गोशाला रूपनगर की ओर से चलाई जा रही पहली रोटी गाय के नाम मुहिम में डी ए वी पब्लिक स्कूल रूपनगर ने भी सहयोग दिया। स्कूल के प्रिंसिपल- संगीता रानी ने अपने कर कमलो से गौशाला द्वारा रखे गए डिब्बे में पहली रोटी डालकर इस महान कार्य की स्कूल में शुरुआत की इस मौके पर उपस्थित वरिष्ठ स्टाफ सदस्य इकबाल सिंह, अश्वनी कुमार शर्मा, राजेश कुमार, जयपाल शास्त्री, नीलू मल्होत्रा और प्राइमरी विंग के अध्यापक मिशन में शामिल हुए। सभी ने पूरे दिल से समर्थन किया।

Advertisements

रोटी वाले डिब्बे की सेवा करने वाली इनर व्हील क्लब की अध्यक्ष मंदीप कौर अपनी साथी रावेश मल्होत्रा के साथ कार्यक्रम में शामिल हुई। गोपाल गौशाला के उपाध्यक्ष शशि चोपड़ा ने उपस्थित स्टाफ तथा स्कूली बच्चों को गौशाला के साथ जुड़ने की अपील की तथा गौ सेवा के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम में सहयोग देने के लिए नैना जीवन ज्योति क्लब से वीरेंद्र व्यास, दिनेश वर्मा, प्रवीन जैन ने विशेष तौर से हिस्सा लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here