Wednesday, October 21, 2026
Home Hoshiarpur साइबर ठग्ग ने राकेश मल्होत्रा के पीएनबी खाते से उड़ाए 24 हज़ार...

साइबर ठग्ग ने राकेश मल्होत्रा के पीएनबी खाते से उड़ाए 24 हज़ार रुपए

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़) । राकेश मल्होत्रा निवासी मोहल्ला न्यू गौतम नगर, होशियारपुर से साइबर ठग्गों द्वारा पीएनबी के बैंक खाते में करीब 24 हजार रुपए उड़ाए जाने का मामला सामने आया है। इस संबंधी राकेश मल्होत्रा ने बताया कि 6 मार्च को उनके फोन पर मैसेज आया कि उनके खाते से 14 हजार रुपए निकाले गए है जिस पर उन्होंने इसी संबंधी बैंक में जाकर इसी शिकायत की। जितना टाईम उनको बैंक में पहुंचने को लगा उसी बीच साइबर चोर द्वारा फिर से 10 हजार रुपए निकाल लिए गए। इस संबंधी उन्होंने इसकी शिकायत एसएसपी होशियारपुर को भी दे दी है। इस संबंध में पूर्व पार्षद व भाजपा नेता सुरेश भाटिया बिट्टू ने कहा कि साइबर चोरों द्वारा लोगों के अकाउंट से करोड़ों रुपए उड़ाए जाने से लोगों का बैंकों से विश्वास खत्म होता नजऱ आ रहा है। उन्होंने बताया कि राकेश मल्होत्रा जोकि उनके पुराने पड़ोसी होने के नाते उनको उनका फोन आया कि उनके बैैंक खाते से किसी ने करीब 24 हजार रुपए निकलवा लिए हैं।

Advertisements

जिस पर सुरेश भाटिया बिट्टू व अश्विनी गैंद ने कहा कि जिस पर उन्होंने दुख जाहिर करते साईबर सैल को अपील की है कि ऐसी ठग्गी करने वाले लोगों पर जल्द नकेल डाली जाए और बैंक को भी चाहिए कि लोगों से होने वाली ठग्गी को रोकने के लिए समय-समय पर इसकी जानकारी लोगों तक पहुंचाई जाए और ऐसा पासवर्ड रखा जाए जिससे अगर कोई बैंक ग्राहक के खाते से छेड़छाड़ करता है तो उसका तुरंत बैंक अधिकारी और ग्राहक को पता चल जाए। भाटिया व गैंद ने देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से अपील की है कि बैंकों को सख्त आदेश दिए जाए कि ऐसा मामला ध्यान में आता है तो उसको गंभीरता से ले। इस मौके पर इंद्रपाल सूद, राज कुमार, रमन कुमार, बिमल सैनी आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here