शिक्षा और समाज सेवा में अग्रणीय अरोड़ा दंपत्ति का समाज में है विशेष स्थान: सेतिया/मनोचा

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। अरोड़ा महासभा की तरफ से शिक्षा एवं समाज सेवा के क्षेत्र में विशेष योगदान देेने वाले अरोड़ा दंपत्ति प्रमुख समाज सेवी संजीव अरोड़ा व रेणू अरोड़ा को सम्मानित किया गया। इस मौके पर अरोड़ा महासभा के अध्यक्ष रवि मनोचा एवं प्रदेश महासचिव कमलजीत सेतिया ने कहा कि अरोड़ा दंपत्ति समाज के लिए प्रेरणास्रोत का कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि एक तरफ जहां संजीव अरोड़ा शहर की विभिन्न संस्थाओं के साथ जुडक़र मानव सेवा के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण हेतु कार्यरत हैं वहीं नेत्रदान, शरीरदान एवं रक्तदान के क्षेत्र में भी अरोड़ा की सेवाएं सराहनीय हैं।

Advertisements

तो दूसरी तरफ इनकी धर्मपत्नी रेनू अरोड़ा ने लंबे समय तक शिक्षा जगत की सेवा करते हुए सैकड़ों बच्चों को पैरों पर खड़े होने के काबिल बनाने में सराहनीय योगदान दिया है। मनोचा एवं सेतिया ने कहा कि ऐसे लोग समाज में विशेष पहचान रखते हैं तथा अरोड़ा महासभा को आज इन्हें सम्मानित करते हुए मान महसूस हो रहा है। इस दौरान अरोड़ा ने महासभा के पदाधिकारियों एवं सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे खुद को भाग्यशाली समझते हैं कि उन्हें भगवान ने इस काबिल बनाया तथा आप जैसे भाई-बहनों का साथ मिलने से मानव सेवी कार्य और भी मजबूती के साथ जारी रहेंगे। इस दौरान उन्होंने उस्थिति को नेत्रदान एवं शरीरदान संबंधी जानकारी प्रदान की और बताया कि जीतेजी रक्तदान और संसार के जाने के बाद शरीर एवं नेत्रदान को भी जीवन का अभिन्न अंग बनाना चाहिए। इस अवसर पर गुलशन अरोड़ा, दीपक मेहंदीरत्ता, हरिओम मनोचा, विनोद रल्हन, सुरेश अरोड़ा, राजन मखीजा, सुनील मखीजा, राजीव मखीजा, दविंदर अरोड़ा, सुषमा सेतिया, साक्षी मनोचा तथा हरजीत सिंह आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here