Wednesday, October 21, 2026
Home Hoshiarpur डायलसिस पर निर्भर रोगी मंगत राम ने किया श्री राम ड्रग बैंक...

डायलसिस पर निर्भर रोगी मंगत राम ने किया श्री राम ड्रग बैंक का उदघाटन

होशियारपुर,(द स्टैलर न्यूज़)रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। चांद नगर बहादुरपुर में श्री राम चरित मानस प्रचार मंड़ल द्वारा संचालित श्री राम भवन में आयोजित समागम के दौरान श्री राम ड्रग बैंक को विधिवत रुप से आज प्रारंभ किया गया। भगवान श्री राम चंद्र जी की अराधना के पश्चात डायलसिस पर निर्भर रोगी इलाहावाद गाव निवासी मंगत राम ने श्री ड्रग बैंक का उदघाटन किया। इस अवसर पर समाजिक कार्यकत्र्ता डा. अजय बग्गा ने कहा कि सरकार द्वारा संचालित अस्पतालों में उपचाराधीन अत्यंत गरीब रोगियों को श्री राम ड्रग बैंक के माध्यम से दवाईयां उपलब्ध करवाने का प्रयास किया जाएगा। यदि कोई प्राईवेट अस्पताल किसी भी गरीव रोगी का निशुल्क उपचार करेगा तो उसको भी दवाईयां प्रदान करने का प्रयास किया जाएगा। डा. बग्गा ने दानी सज्जनो से अनुरोध किया कि वह श्री राम ड्रग बैंक में बढ़ चढ़ कर सहयोग करके दवाईयों के अभाव में किसी गरीब रोगी की बुझ रही जीवन ज्योति को जगमगाए रखने में सहयोग करें। समारोह में डा. ललित जैन यू.एस.ए., सेठ मोहन लाल जैन एवं प्रो. जे. एस. बदियाल ने भी अपने विचार प्रकट किए।

Advertisements

– सेठ मोहन लाल जैन ने रोगियों हेतु की एम्बुलैंस समर्पित

श्री राम ड्रग बैंक के संचालन हेतु डा. ललित जैन ने 51000/- , सेठ शाम नरुला ने 21000/- श्री मति नीरा जैन लुधियाना ने 11000/-,स. प्रीतम सिंह सचदेवा ने 11000/- , रवि कुमार ने 5100/- रुपए की धन राशि मंडल को प्रदान की। आज सेठ मोहन लाल जैन द्वारा मंडल को प्रदान की गई ए.सी. एम्बूलैंस को डा. ललित जैन एवं मंडल के पदाधिकारियों ने रोगी को पी.जी.आई. चंडीगढ़ को भेजने के लिए रवाना किया।

इस अवसर पर मंडल के प्रधान हरीश सैनी ने मंडल को सहयोग देने के लिए दानी सज्जनों का आभार व्यक्त करने के पश्चात मंडल द्वारा चलाई जा रही समाजिक एवं धार्मिक गतिविधियों संबंधी जानकारी दी। इस मौके पर डा. अवनीश आेहरी, बलदेव सिंह,रजिंदर विग, सुभाष रामपाल, कृष्ण गोपाल आनंद, गुरजीत सिंह सचदेवा, सुनील प्रिय, नीरज जैन लुधियाना, महिंद्र पाल गुप्ता, जोगिंद्र पाल कश्यप, राकेश भल्ला, अश्विनी चोपड़ा, गुलशन लाल धीर, बरिदंर चौपड़ा, एस.पी.गोतम, जे.के .शर्मा, रमण वर्मा, रविदंर शर्मा, तिलकराज वर्मा राधे श्याम जग्गी, रजेश तनेजा, अश्विनी शर्मा, सुरिंदर आेहरी, अनिरुद्ध शर्मा, अशोक कुमार, रमण खन्ना, राजीव सोनी, मास्टर निहाल चंद, वरिदंर लूथरा, सुनील नागपाल, नरोतम शर्मा, बलवीर कुमार, राज कुमार सैनी, मुकेश शर्मा, एडवोकेट गुरेश सैनी, इंजी. सौरभ वर्मा, बरुण चोधरी आदि भी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here