बी.बी.एम.बी. नंगल चरणप्रीत सिंह से यूनियन पदाधिकारियों की बैठक आयोजित

तलवाड़ा (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: प्रवीण सोहल। मान्यता प्राप्त पंजाब स्टेट कर्मचारी जत्थेबंदी बी.बी.एम.बी.तलवाड़ा अध्यक्ष बी.बी.एम.बी.चण्डीगढ़ से पंजाब स्टेट कर्मचारी जत्थेबंदी तलावड़ा के प्रतिनिधियों के साथ 14.09.2022 को चण्डीगढ़ में आयोजित मीटिंग में कुछ डिमांडे मुख्य अभियंता नंगल के कार्यालय को प्रस्तुत की गई थी। इन सभी माँगो के निवारण हेतु मुख्य अभियंता बी.बी.एम.बी. नंगल चरणप्रीत सिंह से यूनियन पदाधिकारियों की 07.07.2023 को प्रधान विजय कुमार ठाकुर की अध्यक्षता में विशेष मीटिंग हुई। बी.बी.एम.बी.कैडर से नियुक्त स्टाफ़ नर्सों को नर्सिंग सिस्टर पदोन्नति करने के लिए मान्यता प्राप्त यूनियन आप जी का बहुत धन्यवाद करती है बी.बी.एम.बी. कैडर के चीफ़ फार्मासिस्ट ग्रेड-2 को चीफ़ फार्मासिस्ट ग्रेड -1 किया जाए।

Advertisements

इस पर माननीय मुख्य अभियंता ने जल्द निवारण करने का आश्वासन दिया,बी.बी.एम.बी. में डीमडेट पदोन्नति का मसला जल्द हल करते हुए कर्मचारियों की रुकी हुई पदोन्नति शीघ्र की जाए तथा 50 वर्ष से अधिक आयु के सभी वर्ग के अनक्वालिफाइड कर्मचारियों को विभागीय परीक्षा में छूट देते हुए पदोन्नत किया जाए। इस मांग पर मुख्य अभियंता नंगल द्वारा जल्द कार्यवाही करने का आश्वासन दिया गया ,तदर्थ आधार एडहॉक पर पदोन्नत किए गए। कर्मचारियों की पदोन्नति को नियमित किया जाए ताकि उनकी अगली पदोन्नति का मार्ग प्रशस्त हो सके।

इस पर भी माननीय मुख्य अभियंता द्वारा जल्द निवारण करने का आश्वासन दिया,बी.बी.एम.बी. में कार्यरत बी.बी.एम.बी.कैडर सेवादार श्रेणी की अगस्त 2009 में आखिरी आ बार शिक्षा और वरिष्ठता के आधार पर लाइन प्रमोशन बतौर लिपिक की गई थी यूनियन मांग करती है कि उपरोक्त लाभ से वंचित रह गए हैं। उनको भी यह लाभ जल्द दिलवाया जाए इस मांग पर मुख्य अभियंता ने जल्द माँग का निवारण करने का आश्वासन दिया।

बी.बी.एम.बी.में कनिष्ठ अभियंता पदोन्नति  के लिए J.D.M.,विधुतकार, सुपवाइज़र, वेल्डर,कारपेंटर, पम्प ऑपरेटर एवम अन्य अन्य सभी पदों को सम्मिलित किया जाए जिन्होंने डिप्लोमा सिविल, इलेक्ट्रिकल, मकेनिकल व ITI किया हुआ है उन कर्मचारियों को कनिष्ठ अभियंता पदोन्नत किया जाए इस पर माननीय मुख्य अभियंता ने जल्द इन सभी  कर्मचारियों को लाभ देने के लिए इन श्रेणियों को सम्मिलित करने का आश्वासन दिया, चण्डीगढ़ में स्थित सबोर्डिनेट गेस्ट हाऊस के सभी कमरों में A.C. लगवाने की मांग की। क्योंकि कर्मचारियों को चण्डीगढ़ में गर्मियों में दिक्कत आती है।

इस पर मुख्य अभियंता ने कहा कि उन्होंने पहले ही कमरों में A.C. लगवाने का मामला उठाया था परन्तु बी.बी.एम.बी.वित्तिय शाखा  द्वारा कुछ दिक्कत जताई गई थी जल्द ही समाधान निकाल कर गेस्ट हॉउस के सभी कमरों में A.C.की व्यवस्था करने का  आश्वासन दिया गया बी.बी.एम.बी. केडर के कर्मचारियों के लम्बे समय से लम्भित G.P.F. मसलों का मौके पर निवारण करवाया गया और ब्यास बाँध में कार्यरत सभी बी.बी.एम.बी.कैडर के कर्मचारियों की G.P.F. स्टेटमैंट यूनियन द्वारा बनाकर लाई गई हैं इन सभी कर्मचारियों को उनके सम्बंधित उपमंडल (कार्यस्थल) पर G.P.F.स्टेटमैंट पहुंचा दी जाएंगी इस मौके पर करनैल सिंह, राजीव भारद्वाज, सुमित ठाकुर,अभिनाश ठाकुर,पुर्ण चन्द, हरि सिंह, राजेश ऋषि, रमेश कुमार,संजीव कुमार, राकेश कुमार आदि यूनियन पदाधिकारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here