मंत्री जिंपा ने जिले में नियुक्त हुए 30 हाउस सर्जनों को सौंपे नियुक्ति पत्र

होशियारपुर, (द स्टैलर न्यूज़)। कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि प्रदेश वासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाना मुख्य मंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि इस लिए पंजाब के सरकारी अस्पतालों में डाक्टरों की कमी को पूरा किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत प्रदेश में 537 हाउस सर्जनों को अलग-अलग जिलों में नियुक्त किया गया है। वे आज सिविल अस्पताल होशियारपुर में जिले में नए नियुक्त किए गए 30 हाउस सर्जनों को नियुक्ति पत्र सौंपने के बाद दौरान पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे।

Advertisements

इस मौके पर उनके साथ मेयर सुरिंदर कुमार, सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीन सैनी, सिविल सर्जन बलविंदर कुमार, सहायक सिविल सर्जन डा. पवन कुमार, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डा. लखबीर सिंह, एस.एम.ओ. सिविल अस्पताल डा. स्वाति शींमार, डा. हरबंस कौर, डा. मनमोहन सिंह, सतवंत सिंह सियाण भी मौजूद थे।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि प्रदेश वासियों को बेहतरीन स्वास्थ्य सेवाएं देने के उद्देश्य की पूर्ति के लिए प्रदेश में जहां आम आदमी क्लीनिकों को खोलने का सिलसिला लगातार जारी है वहीं डाक्टरों की नियुक्तियां भी की जा रही है। उन्होंने कहा कि जिले में 35 डाक्टरों की नियुक्ति की जानी है, जिनमें से 30 को आज नियुक्ति पत्र सौंप दिया गया है और अन्य डाक्टर्स को भी जल्द नियुक्ति पत्र सौंप दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि नए नियुक्त किए गए हाउस सर्जनों में से 12 सिविल अस्पताल होशियारपुर, 8 सिविल अस्पताल दसूहा, 6 सिविल अस्पताल मुकेरियां व 4 सिविल अस्पताल गढ़शंकर में नियुक्त किए गए हैं

उन्होंने कहा कि पंजाब की स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने के लिए मुख्य मंत्री पंजाब भगवंत मान व स्वास्थ्य मंत्री डा. बलबीर सिंह की ओर से निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं, जिसके सार्थक नतीजे सामने आ रहे हैं और लोगों को उत्तम स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया हो रही है। उन्होंने कहा कि जिले में डाक्टरों की काफी कमी थी, और एम.बी.बी.एस. किए हुए इन हाउस सर्जनों की नियुक्ति से आम जनता को बहुत लाभ मिलेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here