पर्यावरण के लिए पेड़-पौधों की अहम भूमिका: लायन रणजीत राणा 

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। पेड़ कुदरत का एक अभिन्न अंग है, पेड़ हमें ऑक्सीजन प्रदान करके जीवन प्रदान करते हैं। पर्यावरण में पेड़ों के महत्व को हम सभी जानते हैं। इसलिए कहा जाता है कि ’पेड़ लगाओ धरती बचाओ’। पेड़ों की मौजूदगी के बिना हम इस धरती पर नही रह सकते। इस लिए जीवित रहने के लिए सन्तुलित पर्यावरण प्राप्त करने के लिए पेड़ लगाना अति आवश्यक है। इन बातों का प्रगटावा भीम नगर के सत्गुरू रविदास गुरूद्वारा साहिब के प्रबन्धक कमेटी के प्रधान लायन रणजीत राणा डिस्ट्रिक चेयरमैन पर्यावरण ने कुछ चुनिंदा पत्रकारों के साथ किया। उन्होंने कहा कि हम सभी पेड़ों की महत्ता को जानते हैं तथा इसलिए हम सभी को पेड़ों को बचाने की कोशिश करनी चाहिए।  

Advertisements

पेड़ मनुष्य के लिए कुदरत का सबसे उत्तम तोहफा हैं। हम पेड़ों की महत्ता को नज़र-अन्दाज़ नही कर सकते। इस धरती पर जीवित रहने के लिए पेड़ बहुत ज़रूरी हैं। इसलिए कहा जाता है कि पेड़ लगाने से ही हमारा जीवन बचता है। पेड़ मानव के सबसे अच्छे मित्र के तौर पर काम करते हैं। पेड़ हमें ऑक्सीजन प्रदान करते हैं तथा पर्यावरण में से कार्बनडाईआक्साईड सोखते हैं तथा पर्यावरण प्रदूषण को भी रोकते हैं। पेड़ हमारे लिए दवाई तथा भोजन का स्रोत हैं। यह हमारे घर, फरनीचर आदि बनाने में भी हमारी सहायता करते हैं। पेड़ों के लाभ का आनंद लेने के लिए हमें अधिक से अधिक पेड़ लगाने की ज़रूरत है। कहा जाता है कि पेड़ लगाने से पर्यावरण बचता है। हम सभी इस धरती पर पेड़ों के बिना एक दिन भी नही रह सकते। पेड़ वातावरण का सबसे ज़रूरी अंग हैं। यह हमें सांस लेने के लिए ऑक्सीजन प्रदान करते हैं तथा पर्यावरण में संतुलन बनाये रखने में सहायक होते हैं।

उन्होंने कहा कि मनुष्य भोजन, दवाई तथा अन्य बहुत सारी वस्तुओं के लिए पूरी तरह पेड़ों पर निर्भर है। पर बदकिस्मती से आबादी में तेज़ी से बढ़ौतरी के साथ जंगलों की कटाई हो रही है। वातावरण में पेड़ों की गिनती चिन्ताजनत तौर पर कम हो रही है। इस धरती पर रहने के लिए हमें पेड़ों को बचाने की आवश्यकता है। केवल मनुष्य ही नही बल्कि बाकी सभी जीव-जन्तु भी इस धरती पर जीवित रहने के लिए प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष तौर पर पेड़ों पर निर्भर हैं। इसलिए कहा जाता है मि पेड़ लगाओ तथा जानवरों को बचाओ। पौधों की गिनती बढ़ाने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए।   

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here