प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा युवाओं की पहली पसंद: डा. रमन घई

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। भाजपा स्पोटर्स सैल पंजाब की तरफ से जिला अध्यक्ष मोहित संधू की अध्यक्षता में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर भाजपा स्पोटर्स सैल पंजाब के अध्यक्ष डा. रमन घई विशेष तौर पर उपस्थित हुए। इस मौके पर भाजपा युवा मोर्चा का अध्यक्ष नियुक्त होने पर शिवम ओहरी को सम्मानित किया गया। इस मौके पर भाजपा स्पोटर्स सैल पंजाब की तरफ से गांव रौडिय़ा से दिनेश शर्मा को महामंत्री नियुक्त किया गया।

Advertisements

भाजपा स्पोटर्स सैल ने युवा मोर्चा अध्यक्ष शिवम ओहरी व दिनेश शर्मा को भाजपा में नियुक्त के लिए किया सम्मानित

इस अवसर पर डा. रमन घई ने कहा कि आज भाजपा युवाओं की पहली पसंद बनती जा रही है और युवा मोदी जी की नीतियों से प्रभावित होकर पार्टी के साथ जुड़ रहे हैं। डा. घई ने कहा कि युवाओं के बल पर ही भाजपा दुनिया में अपनी अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में लगा हुआ। उन्होंने कहा कि युवाओं के कार्य कुशलता से भारत एक बार फिर से विश्व शक्ति बनने की ओर अग्रसर है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वह देश की अखंडता व तरक्की के लिए मोदी जी की नीतियों को घर-घर लेकर जाए।

इस अवसर पर प्रदेश सचिव गौरव शर्मा, डा. पंकज शर्मा, अश्विनी ओहरी, राज कुमार सैनी, अशोक कुमार गोल्डी, हरीश बेदी, देसराज, हरप्रीत सिंह, अमित, प्रदीप, बिट्टू, विकास, मनजिंदर सोना, राजन शर्मा, सूरज शर्मा, सुनंदन सूद, भवेश वर्मा, दलजीत सिंह धीमान, गुरविंदर सिंह आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here