Friday, October 30, 2026
Home Hoshiarpur शिवालय भोला राम मिस्त्री ट्रस्ट ने लगाया मैडीकल कैंप, 200 मरीजों का...

शिवालय भोला राम मिस्त्री ट्रस्ट ने लगाया मैडीकल कैंप, 200 मरीजों का चैकअप, 170 से अधिक ने करवाए ब्लड टैस्ट

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। शिवालय भोला राम मिस्त्री ट्रस्ट के प्रधान डा. प्रितपाल पनेसर व डा. निशा पनेसर की ओर से शिवालय भोला राम मंदिर ऊना रोड गौतम नगर में मैडिकल चैक कैप लगाया गया। कैंप का उद्घाटन वार्ड के पार्षद अशोक मेहरा व वार्ड 5 की पार्षद मीना शर्मा ने दीप प्रज्जवलित करके किया।

Advertisements

इस अवसर पर डा. प्रितपाल पनेसर व डा. निशा पनेसर ने बताया कि इस कैंप में ब्लड शूगर एवं बीपी की जांच के बाद मरीजों को मुफ्त दवाइयां दी गई और ब्लड टेस्ट गौतम क्लिनिक लैब के सहयोग से आधे रेट पर किए गए। पार्षद अशोक मेहरा व मीना शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि शिवालय भोला राम मिस्त्री ट्रस्ट के डा. प्रितपाल व डा. निशा पनेसर अकसर मंदिर परिसर में ऐसे मेडिकल कैंप का आयोजन करते रहते हैं जिससे वार्ड के व अन्य आसपास के लोगों को इसका काफी लाभ प्राप्त होता है। उन द्वारा इस तरह के भलाई के कार्य करना एक सराहनीय कार्य है।

इस अवसर पर डा. पनेसर ने कहा कि ट्रस्ट का शुरू से ही उद्देश्य समाज भलाई का रहा है और भविष्य में भी ट्रस्ट ऐसे मेडिकल कैंप व अन्य समाज भलाई के कार्य करते रहेंगे। आज लगाए गए कैंप में 200 मरीजों को मुफ्त दवाइयां भेंट की गई और 170 के करीब लोगों के ब्लड टेस्ट आधे रेट पर किए गए।

इस कैंप में अमित गौतम, जगदीप कौर, राकेश कुमार, कांग्रेसी नेता रजनीश टंडन, हरीश खोसला, ओंकार बाली, संदीप सैनी, कपिल शर्मा, वरुण शर्मा आशू, अरविंद शर्मा, दीपक कालिया, सुखजिंदर सिंह भोगल, हिम्मतपाल, सिमरन, राजीव सूद, तानिया, आशू, ओंकार सिंह गोल्डी, बिट्टू, हरमिंदर सिंह, रॉकी, जानवी व रवि आदि उपस्थित हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here