Thursday, September 17, 2026
Home Hoshiarpur पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय में 9वीं और 11वीं कक्षा की...

पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय में 9वीं और 11वीं कक्षा की प्रवेश परीक्षा के लिए 30 सितंबर तक किया जा सकेगा आवेदन

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय, फलाही में वर्ष 2027-28 के सैशन के लिए नौवीं और ग्यारहवीं कक्षा की रिक्त सीटों को प्रवेश परीक्षा के माध्यम से भरने के लिए 30 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय, फलाही की प्रिंसिपल रंजू दुग्गल ने बताया कि वर्ष 2027-28 के लिए नौवीं और ग्यारहवीं कक्षा की रिक्त सीटों को भरने हेतु जिले के योग्य एवं प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को जवाहर नवोदय विद्यालय में निःशुल्क, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ आवासीय सुविधा सहित पढ़ाई करने का अवसर मिलेगा।

Advertisements

उन्होंने बताया कि इच्छुक विद्यार्थी 30 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके तहत नौवीं कक्षा के लिए दिए गए लिंक https://cbseitms.nic.in/2026/nvsix_9/registrationclassIX/registrationclassIX पर तथा ग्यारहवीं कक्षा के लिए संबंधित लिंक https://cbseitms.nic.in/2026/nvsxi_11/registrationclassXI/registrationclassXI  पर आवेदन किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों की दाखिला परीक्षा 10 अप्रैल 2027 को होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here