
होशियारपुर, टांडा उड़मुड़,(द स्टैलर न्यूज़)रिपोर्ट: रिषीपाल। गांव बीरमपुर में दशमेश स्पोट्र्स क्लब द्वारा करवाया जा रहा दो दिवसीय वॉलीबाल टूर्नामैंट आज शुरू हो गया। क्लब प्रधान दलवीर सिंह और गुरदर्शन सिंह कनेडा की अगुवाई में शुरू इस टूर्नामैंट का उदघाटन हरभजन सिंह और सुरजीत सिंह बाजवा ने किया। इस मौके पहले मैच में बीरमपुर ने जौड़ा को हराया जबकि दूसरे मैच में पुरहीरा ने कस्बा को मात दी।

प्रबंधको ने बताया के समापन में मुख्या मेहमान हरदीप सिंह दीपा और अर्जुन अवार्डी तारा सिंह इनाम बाटेंगे। इस मौके मंजीत सिंह, मलकीयत सिंह, हरदीप सिंह , सिमरनजीत सिंह, शरणजीत सिंह ,नरिंदर सिंह, इंदरप्रीत सिंह, मनिदर जीत सिंह, गगनदीप सिंह ,गुरप्रीत सिंह , सरपंच प्रिथी सिंह इत्यादि मौजूद थे।












