Thursday, September 17, 2026
Home Hoshiarpur देश को नरेंद्र मोदी जैसा प्रधानमंत्री मिलना एक सौभाग्यः डा. रमन घई

देश को नरेंद्र मोदी जैसा प्रधानमंत्री मिलना एक सौभाग्यः डा. रमन घई

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर भाजपा द्वारा देश में चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत भाजपा स्पोर्ट्स सैल पंजाब ने होशियारपुर में एक क्रार्यक्रम का आयोजन भाजपा स्पोर्ट्स सैल के पूर्व जिलाध्यक्ष मोहित संधू की अध्यक्षता में मनाया। इस अवसर पर भाजपा स्पोर्ट्स सैल के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डा. रमन घई ने विशेष तौर पर उपस्थित होकर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सुंदर नगर में बादल सिंह, पवन कुमार, फौजी सिंह, बचन सिंह, करन कुमार, करनैल सिंह के अलावा अन्य परिवारों को मुफ्त मिले आवास के अवसर पर मिलकर उनका मूंह मीठा करवाया। इस अवसर पर डा. घई ने कहा कि देश के लिए यह सौभाग्य की बात है कि भारत को माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसे तेजस्वी प्रधानमंत्री मिले। जिनके 12 साल के बतौर प्रधानमंत्री चल रहे कार्यकाल के दौरान भारत विश्व में नए-नए तरक्की के आयाम हासिल कर रहा है तथा एक विश्व महाशक्ति के रूप में भारत ने अपने-आप को स्थापित किया है।

Advertisements

इस अवसर पर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मिले मकानों के मालिकाना हक के लिए लाभार्थियों ने प्रधानमंत्री की अच्छी सेहत व लंबी आयु की कामना की। इस अवसर पर भाजपा नेता डा. पंकज शर्मा ने कहा कि जिस तरह प्रधानमंत्री ने देश में एक उन्नति व तरक्की के नए-नए अवसर देश के नागरिकों को प्रदान किए है, उससे भारत के हर वर्ग के लोगों का जीवनस्तर आगे बढ़ा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के क्षेत्र में जन्मदिवस पर पूर्व भाजपा जिला स्पोर्ट्स सैल पूर्व जिलाध्यक्ष मोहित संधू ने लोगों को बधाई देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की केंद्र सरकार द्वारा जो गरीब कल्याण योजनाएं देश में शुरू की गई है, उनका लाभ हर जरूरतमंद तक पहुंचे इसके लिए भाजपा स्पोर्ट्स सैल का हर कार्यकर्ता दिन-रात मेहनत कर रहा है। इस अवसर पर डा. वशिष्ठ कुमार, जसवीर सिंह, डा. राजकुमार सैनी, मनोज शर्मा, सुनील कुमार, सलीम कुमार, करनैल सिंह, गगनदीप, रमनीश घई आदि भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर उनकी अच्छी सेहत व तंदरूस्ती करते हुए लोगों को बधाई दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here