रमन कपूर ने नवजोत सिद्धू को चुनाव कमेटी का चेयरमैन बनाने पर कांग्रेस हाई कमान का किया धन्यवाद

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। वरिष्ठ कांग्रेस नेता रमन कपूर ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी द्वारा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू को चुनाव कमेटी का चेयरमैन बनाने पर कांग्रेस हाई कमान का धन्यवाद किया। सूझवान कांग्रेसी नेता सिद्धू जोकि टकसाली कांग्रेसियों की और स्वतंत्रता संग्रामी और निष्ठावान कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की आवाज़ को हमेशा बुलन्द करते हैं तथा उनकी जायज़ मांगों को हर वक्त सुनते हैं और पंजाब और पंजाबियत के लिए हर वक्त दिन-रात एक कर रहे हैं, ऐसे कर्मठ, ईमानदार और संघर्षशील प्रदेश प्रधान के नेतृत्व में आने वाले 2022 के विधानसभा चुनावों में एक बार फिर विजय होकर पंजाब में पुन: कांग्रेस के नेतृत्व में सरकार बनाएंगे। नवजोत सिंह सिद्धू शानदार काबलियत के मालिक हैं।

Advertisements

उनकी काबालियत को मुख्य रखते हुए कांग्रेस हाई कमान उन्हें हर प्रकार की जि़म्मेदारियां दे रही है। जिससे कि कांग्रेस पंजाब में और मज़बूती से उनके नेतृत्व में आगे बढ़े। होशियारपुर जि़ले में टकसाली कांग्रेसियों में सिद्धू की नियुक्ति पर हर्ष और खुशी मनाई जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here