कैबिनेट मंत्री जिंपा ने खुले दरबार में सुनी लोगों की समस्याएं, अधिकांश का मौके पर ही करवाया निपटारा

होशियारपुर, (द स्टैलर न्यूज़): कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने आज नगर निगम होशियारपुर में खुला दरबार लगाकर जहां लोगों की समस्याएं सुनी वहीं अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही निपटारा करवाया। इस दौरान उनके साथ मेयर सुरिंदर कुमार, डिप्टी कमिश्नर-कम-कमिश्नर नगर निगम कोमल मित्तल, चेयरमैन इंप्रूवमेंट ट्रस्ट हरमीत सिंह औलख भी मौजूद थे। कैबिनेट मंत्री ने खुले दरबार में नगर निगम के अलावा जल सप्लाई व सीवरेज बोर्ड, नगर सुधार ट्रस्ट, पावर कार्पोरेशन पुलिस व अन्य विभागों से संबंधित 100 के करीब शिकायतें सुनी गई और समस्याओं के समाधान के लिए मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। नगर निगम कार्यालय होशियारपुर में आयोजित खुले दरबार में शिकायतें सुनने का समय बेशक सुबह 9 बजे से सुबह 11 बजे तक का था लेकिन कैबिनेट मंत्री की ओर से दोपहर 2 बजे

Advertisements

तक वहां आए हर व्यक्ति की शिकायत को सुन कर उसके हल के लिए निर्देश दिए। खुले दरबार में लोगों की समस्याओं में मुख्य तौर पर सडक़, पानी के ट्यूबवेल, स्ट्रीट लाइट, सीवरेज की समस्या, अवैध निर्माण, नगर निगम के बिल्डिंग ब्रांच आदि से संबंधित थी। कैबिनेट मंत्री ने इस दौरान कमिश्नर नगर निगम को निर्देश दिए कि वे उक्त सभी शिकायतों की निगरानी करते हुए उसका तय समय में हल करवाएं। उन्होंने नगर निगम के बिल्डिंग ब्रांच के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि नक्शा पास करवाने के दौरान अगर किसी भी तरह की गड़बड़ी सामने आई तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

उन्होंने एम.टी.पी व ब्रांच के सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि शहर के व्यस्ततम इलाको में बनी पुरानी व नई बिल्ंिडगें जो कि पार्किंग उपलब्ध न करवा कर नियमों का उल्लंघन कर रही हैं, उन्हें पार्किंग का इंतजाम करने की चेतावनी दी जाए नहीं तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि इस संबंध में कोई ढील बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान उन्होंने पार्षदों की समस्याएं भी सुनी और अधिकारियों को निर्देश दिए कि जन प्रतिनिधियों की बातों को गंभीरता से सुनते हुए उनका जल्द से जल्द हल करवाएं।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मुख्य मंत्री भगवंत मान की सोच है कि लोगों क ी समस्याओं का जल्द से जल्द निपटारा हो। इसी कड़ी के अंतर्गत पिछले एक वर्ष से वे मुख्य मंत्री भगवंत मान के निर्देशों पर हर शनिवार व रविवार होशियारपुर में लोक निर्माण विभाग के रैस्ट हाउस में न सिर्फ होशियारपुर बल्कि पंजाब के अन्य जिलों के लोगों की समस्याएं सुनते आ रहे हैं। इस बार नगर निगम से संबंधित शिकायतों के निपटारे के लिए उन्होंने नगर निगम में खुला दरबार लगाया ताकि संबंधित विभाग की शिकायतें सुनकर वहीं पर अधिकारियों से उसका हल करवाया जा सके। उन्होंने बताया कि मुख्य मंत्री पंजाब के निर्देशों पर सभी जिलों में डिप्टी कमिश्नर व उप मंडल स्तर पर एस.डी.एम्ज की ओर से गांवों में शिकायत निवारण कैंप लगाकर भी लोगों की समस्याएं सुनी जा रही हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार का उद्देश्य है कि प्रदेश में हर समस्या का समयबद्ध तरीके से हल किया जाए, तभी सही मायने में प्रदेश का विकास संभव है।

इस मौके पर सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीन सैनी, डिप्टी मेयर रंजीता चौधरी, सहायक कमिश्नर नगर निगम संदीप तिवाड़ी, नगर निगम फाइनांस कमेटी के चेयरमैन बलविंदर बिंदी, पार्षद प्रदीप बिट्टू, खरैती लाल कतना, मुखी राम के अलावा अन्य पार्षद व अलग-अलग विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here